योग के बहाने साधा विपक्ष पर निशाना, विपक्षी नेता भी करें योग : नायब सैनी

Edited By Naveen Dalal, Updated: 21 Jun, 2019 12:22 PM

yoga is the target of a simple opposition the opposition leader too

कैथल के महाराजा सूरजमल जाट स्टेडियम में 5वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर कुरुक्षेत्र सांसद नायब सैनी बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। सांसद ने दीपशिखा

कैथल (सुखविंद्र सैनी): कैथल के महाराजा सूरजमल जाट स्टेडियम में 5वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर कुरुक्षेत्र सांसद नायब सैनी बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। सांसद ने दीपशिखा प्रज्ज्वलित करके योग कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कैथल जिले के हजारों लोगों के साथ योग किया और लोगों से अपील की कि वे प्रतिदिन सुबह-सांय योग करें, क्योंकि योग करने से मानसिक, शारीरिक और अध्यात्मिक स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है।

उन्होंने कहा कि योग मन की वृतियों को नियंत्रण में करता है। योग करने से आत्मदर्शन का ज्ञान मनुष्य को होता है। योग के यम, नियम, आसन, प्राणायम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान, समाधी के 8 चरण हैं। यही नही योग मानसिक तनाव को खत्म करने के साथ-साथ आत्मिक शांति तथा बीमारियों से भी मुक्ति दिलाता है। इस दौरान कैथल उपायुक्त डा. प्रियंका सोनी, एस.पी. वसीम अकरम, अतिरिक्त उपायुक्त आर. के. सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर सहित अन्य भाजपा नेताओं ने भी योग कार्यक्रम में हिस्सा लेकर लोगों को योग के प्रति प्रेरित किया।

कांग्रेस में लंबे तक नहीं टीक पाएंगे भूपेंद्र हुड्डा
पत्रकारों से बातचीत में नायब सैनी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा कांग्रेस लंबे समय तक कांग्रेस में नहीं टिक सकते, क्योंकि उनका वहां पर अपमान हो रहा है। वहीं आए दिन विपक्षी पार्टियों के नेताओं का भाजपा में शामिल होने के सवाल पर कहा कि भाजपा सरकार बनने से पहले जिस प्रकार हरियाणा में लूटतंत्र एवं क्षेत्रवाद का शासन रहा, उसका परिणाम है कि आज उन पार्टियों का पत्न होता जा रहा है। मुख्ख्यमंत्री मनोहर लाल ने सत्ता संभालते ही उस भेदभाव को दूर करने का काम किया है और हरियाणा में एक समान विकास कार्य करवाए।

मुख्यमंत्री ने हरियाणा की राजनीति के मायने बदलने का काम किया। इसका परिणाम यह हुआ कि हरियाणा की जनता ने जो भी अब तक चुनाव हुए उनमें भाजपा को जीत दिलवाने का काम किया। हरियाणा की जनता 1987 का इतिहास दोबारा दोहराएगी। आगामी विधानसभा चुनावों में भी भाजपा 90 की 90 सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!