Edited By Deepak Paul, Updated: 26 Jul, 2018 12:26 PM
मोरनी में गैंगरेप की घटना के बाद महिला कांग्रेस ने हमला बोलते हुए जहां मुख्यमंत्री का इस्तीफा मांग लिया था, वहीं इस मामले पर राज्यमंत्री नायब सैनी ने कांग्रेस पर पलटवार कि
पंचकूला(धरणी): मोरनी में गैंगरेप की घटना के बाद महिला कांग्रेस ने हमला बोलते हुए जहां मुख्यमंत्री का इस्तीफा मांग लिया था, वहीं इस मामले पर राज्यमंत्री नायब सैनी ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। सैनी ने कहा कि जो भी दोषी है बक्शे नहीं जाएंगे। कांग्रेस के समय में रोहतक व यमुनानगर की घटनाओ में किस बिल में घुसे थे कांग्रेसी और क्यों हुड्डा के इस्तीफे की मांग नहीं की गई। कांग्रेस के समय में राजनीतिक संरक्षण प्राप्त क्राइम होते थे जिन्हे हमने रोका है ।
वहीं हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टेन अभिमन्यु का जाट आरक्षण संघर्ष समिति के दौरान सामाजिक बहिष्कार करने पर नायब सैनी ने कहा कहा यशपाल मलिक बाहरी व्यक्ति हैं जिन्हे कांग्रेस और इनैलो के कहने पर हरियाणा को जलाने का काम किया था।