Edited By vinod kumar, Updated: 13 May, 2021 01:46 PM
हरियाणा में लॉकडाउन के चलते परिवहन विभाग को प्रतिदिन करोड़ों रुपए का नुकसान हो रहा है। अकेले यमुनानगर में परिवहन विभाग को प्रतिदिन 10 लाख से अधिक का नुकसान हो रहा है। यमुनानगर रोडवेज के बेड़े में 141 बसे हैं, जो लॉकडाउन से पहले देश के विभिन्न...
यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता): हरियाणा में लॉकडाउन के चलते परिवहन विभाग को प्रतिदिन करोड़ों रुपए का नुकसान हो रहा है। अकेले यमुनानगर में परिवहन विभाग को प्रतिदिन 10 लाख से अधिक का नुकसान हो रहा है। यमुनानगर रोडवेज के बेड़े में 141 बसे हैं, जो लॉकडाउन से पहले देश के विभिन्न राज्यों में सवारियां लेकर जाती थी। लेकिन लॉकडाउन के बाद अधिकांश दूसरे राज्यों में बसें नहीं जा रही।
यमुनानगर के साथ लगते कुछ जिलों में ही बसे जा रही हैं। बसों में जहां 52 सवारियां बैठाई जाती थी, वहां अब 30 से 35 यात्री बैठाई जा रही हैं। ताकि सोशल डिस्टेंस लागू रहे। इसके साथ जिला के कुछ नजदीकी गांव में भी बसें चलाई जा रही हैं।
इस बारे यमुनानगर रोडवेज के महाप्रबंधक लेखराज का कहना है कि पहले जहां सभी बसें विभिन्न रूटों पर जाती थी और लगभग 12 लाख रुपए प्रतिदिन इकट्ठे होते थे। वहीं लॉकडाउन के बाद मात्र डेढ़ लाख रुपये प्रतिदिन इकट्ठा हो रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना के चलते और लोगों को सुविधाएं देने के लिए विभाग यह कार्य कर रहा है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)