Edited By Updated: 11 Jan, 2017 09:38 PM
यमुनानगर के गांव रसूलपुर में देर रात एक झोंपड़ी में आग लगने से गांव में अफरा तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि वेद पाल जैसे ही खाना खाने के बाद बाहर बनी शाल में सोने के लिए गया। बीड़ी पीने के बाद उसकी...
यमुनानगर (हरिंदर सिंह): यमुनानगर के गांव रसूलपुर में देर रात एक झोंपड़ी में आग लगने से गांव में अफरा तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि वेद पाल जैसे ही खाना खाने के बाद बाहर बनी शाल में सोने के लिए गया। बीड़ी पीने के बाद उसकी आंख लग गई और बीड़ी की चिंगारी सुलगते हुए आग में तब्दील हो गई। जिस में वेदपाल बुरी तरह से झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उसके साथ साथ पास खड़े चार मवेशी भी इस आग की चपेट में आ गए। हालांकि गांव वालों ने आग को भुजाने की काफी कोशिश की परन्तु तब तक काफी देर हो चुकी थी। गांव वालो ने इस हादसे की सूचना पुलिस को दी पुलिस ने धटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कार्रवाई शुरू कर दी है।