सोनीपत में भी यमुना उफान पर, गांवों को किया गया अलर्ट(Video)

Edited By Shivam, Updated: 29 Jul, 2018 08:27 PM

पहाड़ो में हो रही बारिश से लगातार हथिनी कुंड बैराज से यमुना नदी में पानी छोड़ा जा रहा है, जिसका सीधा असर यमुना तटीय इलाके में बसे गांवो और किसानों पर पड़ रहा है। यमुना का यही पानी देश की राजधानी दिल्ली को भी प्रभावित कर सकता है। वर्तमान में यमुना का...

सोनीपत(पवन राठी): पहाड़ो में हो रही बारिश से लगातार हथिनी कुंड बैराज से यमुना नदी में पानी छोड़ा जा रहा है, जिसका सीधा असर यमुना तटीय इलाके में बसे गांवो और किसानों पर पड़ रहा है। यमुना का यही पानी देश की राजधानी दिल्ली को भी प्रभावित कर सकता है। वर्तमान में यमुना का पानी सोनीपत में अपने उफान पर है। जिसके चलते प्रशासन ने गांवों में अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं किसानो की चिंता भी बढ़ी हुई है, क्योंकि उनके खेतों में धान की फसल बिल्कुल जलमग्न हो गई है। किसानों का कहना है कि समय रहते प्रशासन ने सही कदम नहीं उठाए वरना उनकी फसल का नुकसान नहीं होता।

PunjabKesari

गौरतलब है कि, शनिवार को हथिनी कुंड बैराज से छ: लाख क्यूसेक से अधिक पानी यमुना में छोड़ा गया है, जिसने सैलाब का रूप ले लिया है। इस सैलाब ने यमुनानगर  से होते हुए करनाल, पानीपत व अन्य यमुना तटीय इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बना दिए हैं। कुछ जगह पानी गांवों में पहुंच गया है। वहीं खेतों की फसलें जलमग्र हो गई हैं। हालांकि प्रशासन द्वारा बाढ़ जैसी हालात में आम नागरिकों को होने वाली किसी भी परेशानी से निपटने के लिए इंतजाम किया हुआ है।

हरियाणा: बाढ़ प्रभावित इलाकों की समीक्षा के लिए सीएम मनोहर ने की आपात बैठक

वहीं हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने भी बाढ़ से खेतों में खराब होने वाली फसलों की अलग विशेष गिरदावरी कराने व किसानों को होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजा आदि देने की घोषणा आज की है।

बाढ़ से प्रभावित फसलों की होगी विशेष गिरदावरी: सीएम मनोहर

PunjabKesari

फिलहाल अनुमान लगाया जा रहा है कि दो से तीन दिनों में परिस्थितियां सामान्य हो सकती हैं। हरियाणा के बाद देश के राजधानी दिल्ली में यमुना का स्तर लगातार बढ़ रहा है। अगर हथिनीकुंड बैराज से पानी दोबारा छोड़ा गया तो यमुना इलाके में रहने वाले लोगों की दिक्कतें बढ़ सकती हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!