वर्ल्ड पैरा एथलैटिक्स चैम्पियनशिप: राष्ट्रीय टीम में हरियाणा के 17 खिलाड़ियों का रहेगा दबदबा

Edited By Punjab Kesari, Updated: 30 May, 2017 09:49 AM

world paragraph athletics championship

पैरालिम्पिक कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से लंदन में 14 जुलाई से वर्ल्ड पैरा एथलैटिक्स चैम्पियनशिप का आयोजन करवाया जाएगा।

सोनीपत (संदीप):पैरालिम्पिक कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से लंदन में 14 जुलाई से वर्ल्ड पैरा एथलैटिक्स चैम्पियनशिप का आयोजन करवाया जाएगा। चैम्पियनशिप के लिए भारतीय टीम का चयन किया है। ट्रायल प्रक्रिया पूरी करने वाले देशभर से 31 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया जिनमें अकेले हरियाणा प्रदेश से 17 खिलाड़ियों ने चयनित होने में सफलता हासिल की है। बता दें कि इंटरनैशनल स्तर पर रियो ओलिम्पिक के बाद वर्ल्ड चैम्पियनशिप का बड़ा नाम है।

पैरा ओलिम्पिक कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से 14 से 23 जुलाई तक लंदन में वर्ल्ड पैरा एथलैटिक्स चैम्पियनशिप का आयोजन करवाया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए देश भर से खिलाड़ियों को चुना गया। इसके लिए 8 मई को दिल्ली स्थित जे.एल.एन. स्टेडियम में ट्रायल लिया। साथ ही 13 से 15 मई तक करवाए गए विजिंग ओपन ग्रैंड पिक्स प्रोग्राम के आधार पर देश भर से 31 खिलाड़ियों ने चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई किया, जिनमें से अकेले प्रदेश के 17 खिलाडिय़ों ने स्थान पक्का करने में सफलता हासिल की। 

वर्ल्ड पैरा एथलैटिक्स चैम्पियनशिप में अभी तक देश के नाम मात्र 3 मैडल हैं। जिनमें से 2 मैडल देवेंद्र ने जीते हैं जबकि 1 मैडल अमित सरोहा के नाम है। पदक विजेता अमित सरोहा ने बताया कि रियो के बाद टैक्रिक में बदलाव किया है, जिसका फायदा वर्ल्ड पैरा एथलैटिक्स चैम्पियनशिप में मिलेगा। इंडियन पैरा एथलैटिक्स से चेयरमैन गिरिराज ने बताया कि कड़ी ट्रायल प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही टीम को चुना गया है। इस वर्ष काफी संतुलित टीम है। चैम्पियनशिप में खिलाड़ियों से देश के लिए कम से कम 8 मैडल जीतने की उम्मीद है। खिलाड़ियों को तैयारी के लिए बेहतर सुविधाएं दी जा रही हैं। 

पैरा एथलैटिक्स चैम्पियनशिप के लिए चयनित खिलाड़ी  

 खिलाड़ी                 कैटेगरी        इवैंट 
अमित कुमार सरोहा    एफ-51       क्लब थ्रो, डिस्कस थ्रो
अमित कुमार            टी-47         ट्रिपल जम्प
अरविंद                   एफ-37       डिस्कस थ्रो
दीपा मलिक              एफ-53       शॉटपुट थ्रो
दीपक                     एफ-37       जैवलिन थ्रो 
धर्मबीर                   एफ-51       क्लब थ्रो
एकता भयान            एफ-51       क्लब थ्रो
जयदीप                   एफ-42       डिस्कस थ्रो
कर्म’योति                 एफ-55       डिस्कस थ्रो
नरेंद                      एफ-44        जैवलिन थ्रो
प्रदीप                     एफ-44        डिस्कस थ्रो
रामपाल                  एफ-47        हाई जम्प
रिंकू                       एफ-46        जैवलिन थ्रो
रोहित                     एफ-46       डस्कस थ्रो
संदीप                     एफ-44       जैवलिन थ्रो
सुनील फौगाट           एफ-55        जैवलिन थ्रो
विरेंद्र                     एफ-57        शॉटपुट थ्रो

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!