श्रमिकों को जल्द मिलेगी मुफ्त इलाज की सुविधा: नायब सैनी

Edited By Punjab Kesari, Updated: 22 Mar, 2018 11:48 AM

workers will get free treatment facility soon nayab saini

हरियाणा सरकार द्वारा गरीबी रेखा से नीचे (बी.पी.एल.) परिवारों को दी जाने वाली मुफ्त उपचार योजना की तर्ज पर श्रमिकों को भी मुफ्त उपचार की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। उनकी किसी भी बीमारी पर उपचार में होने वाले खर्च को सरकार वहन करेगी। यह जानकारी हरियाणा...

कैथल(ब्यूरो): हरियाणा सरकार द्वारा गरीबी रेखा से नीचे (बी.पी.एल.) परिवारों को दी जाने वाली मुफ्त उपचार योजना की तर्ज पर श्रमिकों को भी मुफ्त उपचार की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। उनकी किसी भी बीमारी पर उपचार में होने वाले खर्च को सरकार वहन करेगी। यह जानकारी हरियाणा के श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री नायब सैनी ने हनुमान वाटिका परिसर में श्रम विभाग एवं हरियाणा भवन संन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा आयोजित अंत्योदय मेले में 1200 महिलाओं को सिलाई मशीन एवं श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं के तहत 4948 लाभाॢथयों को 3 करोड़ 4 लाख 23 हजार रुपए की धनराशि जारी करते हुए दी। 

उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने 10 वर्षों में श्रमिकों की सहायता राशि मात्र 27 करोड़ रुपए खर्च की, जबकि वर्तमान सरकार द्वारा पिछले 3 वर्ष में 321 करोड़ रुपए की राशि श्रमिकों के खातों में डाली जा चुकी है। इस मौके पर श्रम कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रमेश बल्हारा, विधायक कुलवंत बाजीगर, जिला भाजपा अध्यक्ष अशोक ढांड, बोर्ड के सदस्य जंग बहादुर, सुरेंद्र ठाकुर, वन विकास निगम के चेयरमैन अरुण सर्राफ, सुभाष हजवाना, मनीष कठवाड़, पाला राम सैनी, धीरेंद्र क्योड़क, शैली मुंझाल, अशोक सैनी, काका सचदेवा, गोपाल सैनी, दरबारा डोहर, कृष्ण पिलनी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!