आढ़तियों के बाद अब श्रमिकों ने खोला मोर्चा, दिहाड़ी न मिलने से नाराज होकर हड़ताल पर गए

Edited By vinod kumar, Updated: 25 Apr, 2020 07:37 PM

workers went on strike due to non receipt of daily wages

गेहूूं और सरसों के लिए बादली में बनाए गए खरीद केंद्र के श्रमिक हड़ताल पर चले गए हैं। श्रमिक दिहाड़ी नहीं मिलने से नाराज होकर हड़ताल पर गए हैं, जिसके चलते शनिवार को कामकाज बाधित हो गया। अधिकारियोंं के मौके पर पहुंचकर श्रमिकों को दिहाड़ी देने का...

झज्जर(प्रवीण): गेहूूं और सरसों के लिए बादली में बनाए गए खरीद केंद्र के श्रमिक हड़ताल पर चले गए हैं। श्रमिक दिहाड़ी नहीं मिलने से नाराज होकर हड़ताल पर गए हैं, जिसके चलते शनिवार को कामकाज बाधित हो गया। अधिकारियोंं के मौके पर पहुंचकर श्रमिकों को दिहाड़ी देने का आश्वासन दिया, लेकिन श्रमिक काम पर नहीं लौटे। हालांकि बाद में आढ़तियों ने बाहरी श्रमिकोंं का सहारा लेकर कामकाज शुरू करा दिया है।

शनिवार सुबह श्रमिक कामकाज छोड़कर मैन गेट पर बैठ गए। सभी श्रमिकों ने काम नहीं करने का फैसला लिया। उन्हाेंने बताया कि वह 15 अप्रैल से मंडी में काम कर रहे है, लेकिन उन्हें अभी तक कोई पैसा नहीं दिया गया है। इतना ही नहीं उन्हें कुल मजदूरी के पैसे भी नहीं बताए गए है।

शुक्रवार की शाम को जब मजदूरी की मांग की गई तो आढ़तियों ने प्रशासन से पैसा मांगने के लिए कहा, जबकि प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें बताया कि मजदूरी के पैसे आढ़ती ही देंगे। श्रमिकों के अनुसार उन्हें नहीं बताया जा रहा है कि पैसे कौन और कितने देगा। इसी को लेकर उन्होंने हड़ताल पर जाने का फैसला लिया। श्रमिकों ने बताया कि जब तक उन्हें दिहाड़ी नहीं दी जाएगी तो वह काम भी नहीं करेंगे।

श्रमिकों के हड़ताल पर जाने के बाद खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी रामकरण शर्मा खरीद केंद्र पहुंचे और श्रमिकों का समझाने का प्रयास किया। रामकरण शर्मा ने श्रमिकों का आश्वासन दिया कि उन्हें पूरी दिहाड़ी दी जाएगी। किसी भी सूरत में दिहाड़ी नहीं रोकी जाएगी। लेकिन श्रमिकों ने दिहाड़ा नहीं मिलने तक काम नहीं करने का फैसला लेते हुए हड़ताल जारी रखी।

इस हड़ताल से कामकाज प्रभावित हो गया। किसानों के ट्रैक्टरों और वाहनों की लंबी कतार लग गई। आढ़तियों ने तुरंत बाहरी श्रमिकों को काम के लिए बुला लिया। बाहरी श्रमिकों की मदद से काम शुरू किया गया। इस दौरान मैन गेट में श्रमिकों की हड़ताल जारी रहने के बाद काम को प्रभावित होने से रोक लिया गया।

रामकरण शर्मा, बीडीपीओ ने कहा कि श्रमिकों की दिहाड़ी हर हाल में मिलेगी। आढ़तियों से मजदूरी दिलवाई जाएगी। लेकिन भविष्य के लिए श्रमिकों को आढ़तियों और मार्किट कमेटी से बातचीत करने के बाद ही काम करना चाहिए। अब तक की दिहाड़ी उन्हें दिला दी जाएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!