किसान आंदोलन को मजबूत करेंगी महिलाएं, अब घूंघट से बाहर आकर लीड रोल में आएंगी नजर

Edited By vinod kumar, Updated: 13 May, 2021 02:34 PM

women will strengthen the farmer protest

हरियाणा के जींद में किसानों ने भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले 40 सदस्यीय पदाधिकारी बनाकर कई अहम फैसले लिए हैं। 40 सदस्यीय पदाधिकारियों में मुख्य तौर पर महिलाओं और युवाओं  को जगह दी गई है, जो आंदोलन की कमान संभालेंगे। महिलाओं ने कहा की अब वह घूंघट...

जींद (अनिल कुमार): हरियाणा के जींद में किसानों ने भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले 40 सदस्यीय पदाधिकारी बनाकर कई अहम फैसले लिए हैं। 40 सदस्यीय पदाधिकारियों में मुख्य तौर पर महिलाओं और युवाओं को जगह दी गई है, जो आंदोलन की कमान संभालेंगे। महिलाओं ने कहा की अब वह घूंघट से बाहर निकलकर आंदोलन को मजबूत करेंगी, वह अब चूल्हा चौका और गोबर तक सिमित नहीं हैं।

PunjabKesari, haryana

बीकेयू के जिला प्रधान आजाद सिंह पालवा ने बताया की आज 40 किसानों को जिला स्तर और खंड स्तर पर जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब हमारी लड़ाई कानून बदलवाने के साथ-साथ व्यवस्था परिवर्तन की बन गई है। किसानों को पता है कि ये लड़ाई लंबी चलेगी, जिसके लिए मजबूती देने के लिए संगठन का विस्तार किया गया है। संगठन में महिलाओं, छात्रों और आईटी सेल का विस्तार किया गया है।

PunjabKesari, haryana

वहीं महिलाओं ने कहा की अब वह घूंघट प्रथा से बाहर आ चुकी हैं। महिलाएं अब चूल्हा चौका और गोबर तक सिमित नहीं है, क्योंकि वह अब आंदोलन भी चलाना जानती हैं। महिलाएं आगे से लीड रोल में नजर आएंगी। उन्होंने कहा कि अब डर निकल चूका है और वह किसी भी स्थिति से निपटने को तैयार हैं। महिलाएं अब गांव-गांव जाकर टीम बनाएंगी और 2024 तक भी ये लड़ाई जारी रखने के लिए सबसे आगे भूमिका में नजर आएंगी।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!