प्रत्येक थाने में तैनात होंगी 3 महिला उप-निरीक्षक : बी.एस.संधू

Edited By Deepak Paul, Updated: 24 May, 2018 12:01 PM

women will be stationed in each station sub inspectors bs sandhu

हरियाणा पुलिस के महानिदेशक बी.एस. संधू ने कहा कि राज्य में महिला थानों की कार्यप्रणाली को और अधिक मजबूत करने के लिए जल्द ही प्रत्येक थाने में 3 महिला उप-निरीक्षक तैनात की जाएंगी। इसके अतिरिक्त महिला हैल्पलाइन 1091 को भी सैन्ट्रलाइज्ड करके पुलिस...

पंचकूला(चंदन): हरियाणा पुलिस के महानिदेशक बी.एस. संधू ने कहा कि राज्य में महिला थानों की कार्यप्रणाली को और अधिक मजबूत करने के लिए जल्द ही प्रत्येक थाने में 3 महिला उप-निरीक्षक तैनात की जाएंगी। इसके अतिरिक्त महिला हैल्पलाइन 1091 को भी सैन्ट्रलाइज्ड करके पुलिस मुख्यालय से मॉनीटरिंग की जाएगी, ताकि किसी भी आपराधिक आशंका होने की स्थिति में महिलाओं को तत्काल सहायता उपलब्ध करवाई जा सके। संधू बुधवार को सेक्टर-25 पुलिस लाइन में राज्य के सभी महिला पुलिस थानाध्यक्षों, सुपरवाइजर अधिकारियों के साथ महिला पुलिस थानों की एक समीक्षा बैठक करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 

73 महिला उप-निरीक्षकों की भर्ती प्रकिया आरंभ
संधू ने बताया कि 73 महिला उप-निरीक्षकों की भर्ती प्रकिया आरंभ हो चुकी है जिन्हें जल्द ही सभी महिला पुलिस थानों में तैनात किया जाएगा। 400 पुरुष उप-निरीक्षकों के अलावा 7000 पुलिस सिपाहियों की भर्ती प्रकिया चल रही है,  इसमें 1000 महिला सिपाही भी शामिल हैं। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि महिला थानों की कार्यप्रणाली की समीक्षा के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की एक कमेटी जल्द ही गठित की जाएगी। 2 जून को जसियां में प्रस्तावित जाट आरक्षण आंदोलन के संदर्भ में पूछे गए प्रश्न पर कहा लोकतंत्र में अपनी बात को शान्तिपूवर्क रखने का सभी को अधिकार है फिर भी प्रदेश में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए हरियाणा पुलिस पूरी तरह से सक्षम है। 

इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक मुख्यालय, के.के. मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अपराध  पी.के. अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था मोहम्मद अकील, पुलिस महानिरीक्षक कानून एवं व्यवस्था, पुलिस आयुक्त ए.एस. चावला तथा अन्य उच्च पुलिस अधिकारियों सहित 28 महिला थानाध्यक्ष और 25 सुपरवाइजर अधिकारी भी उपस्थित थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!