दहेज न मिलने पर 4 स्थानों पर महिलाओं को पीटकर निकाला

Edited By Isha, Updated: 15 Nov, 2019 01:53 PM

women were beaten out at 4 places for not receiving dowry

शादी में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने 4 स्थानों से विवाहित महिलाओं को पीटकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पीड़ित महिलाओं की शिकायत पर  उनके ससुराल पक्ष के 17  लोगों

यमुनानगर: शादी में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने 4 स्थानों से विवाहित महिलाओं को पीटकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पीड़ित महिलाओं की शिकायत पर  उनके ससुराल पक्ष के 17  लोगों के खिलाफ केस दर्ज  किया है। मामले में अभी आरोपी फरार हैं।  शिव नगर कालोनी निवासी बबीता ने महिला पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी उमेर कालोनी दिल्ली निवासी राजपाल के साथ हुई थी। शादी में उसके मायके वालों ने उसे काफी दान दहेज देकर विदा किया था मगर शादी में दिए गए दहेज से उसका पति व ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं थे।

शादी के बाद से ही आरोपी उससे अधिक दहेज की मांग करने लगे मगर और अधिक दहेज देने में उसके मायके वाले असमर्थ थे। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके पति राजपाल व ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों डा. राधे श्याम व राज कुमारी ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। उसने मायके पहुंचकर घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। 

जम्मू कालोनी निवासी ङ्क्षडपल ने बताया कि शादी में दिए गए दहेज से उसके ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं थे। शादी में दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके पति गांव छारी निवासी मोहन लाल व ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों नयोरती राम, बिमला देवी, शशि, जरनल व सीट्ट ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया और बिना दहेज वापस आने पर जान से मारने की धमकी दी। उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

न्यू करतारपुरा निवासी हेमलता ने बताया कि शादी में दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके पति दुर्गा गार्डन निवासी अमन साहनी, राम नारायण साहनी, गुंजन, वीरेंद्र नगर दिल्ली निवासी चांद साहनी व अनिल साहनी ने उसे घर से निकाल दिया। इसी प्रकार जठलाना निवासी मनीष रानी ने बताया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके पति गांव पालेवाला निवासी राजन, ससुर बलराम व सास शारदा ने उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!