30 से महिला कांग्रेस सभी जिलों में महिला अधिकार यात्रा को लेकर चलेगी : सुमित्रा

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 07 Sep, 2018 11:29 AM

women s congress will run on women s rights tour in all districts

हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने प्रैस कान्फ्रैंस के माध्यम से जानकारी दी कि 30 सितम्बर से हरियाणा महिला कांग्रेस प्रदेश के सभी 22 जिलों में महिला अधिकार यात्रा को लेकर ....

चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने प्रैस कान्फ्रैंस के माध्यम से जानकारी दी कि 30 सितम्बर से हरियाणा महिला कांग्रेस प्रदेश के सभी 22 जिलों में महिला अधिकार यात्रा को लेकर चलेगी। महिला अधिकार यात्रा में महिलाओं से जुड़े हुए सभी मुद्दे प्रमुखता से उठाए जाएंगे। यह कार्यक्रम हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपप्रधान रंजीता मेहता द्वारा आयोजित किया जाएगा, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को भी आमंत्रित किया जा रहा है। 

चौहान ने बताया कि 30 सितम्बर को पंचकूला में एक महिला सम्मेलन से इस अधिकार यात्रा की शुरूआत की जाएगी जोकि यमुनानगर अम्बाला से होते हुए कुरुक्षेत्र के पवित्र कुंड की मशाल परिक्रमा की जाएगी। वहां से यात्रा सी.एम. सिटी करनाल पहुंचेगी। यात्रा शहर में महिला कांग्रेस हरियाणा प्रदेश के मुखिया मनोहर लाल खट्टर को जगाने का काम करेगी। 1 अक्तूबर को करनाल से आगे चलकर यात्रा पानीपत पहुंचेगी।

वहां से सोनीपत, रोहतक और जींद होते हुए महिला अधिकार यात्रा 2 तारीख को जींद में पहुंचेगी जहां पर महिला खाप पंचायत का आयोजन किया जाएगा। जींद के बाद कैथल सिरसा फतेहाबाद होते हुए 3 अक्तूबर को यात्रा हिसार में पहुंचेगी। हिसार, भिवानी, दादरी, महेंद्रगढ़ में महिला चौपाल का आयोजन किया जाएगा। महिला अधिकार यात्रा की 5वें दिन की शुरूआत 4 तारीख को रेवाड़ी में एक महिला सम्मेलन से शुरू होगी।

उसके बाद झज्जर होते हुए नुंह में मुस्लिम महिला पंचायत का आयोजन किया जायेगा। इसके बाद आखिरी दिन का आगाज पलवल, फरीदाबाद से होते हुए गुडग़ांव में कैंडल मार्च से किया जाएगा। इसके बाद यात्रा दिल्ली की तरफ बढ़ेगी तथा मशाल दिल्ली की प्रदेशाध्यक्ष शर्मिष्ठा मुखर्जी को सौंपी जाएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!