Edited By Isha, Updated: 13 Jun, 2021 05:07 PM
तीन कृषि कानूनों को लेकर किसान दिल्ली में आंदोलन कर रहे है। पंजाब की तर्ज पर अब हरियाणा की महिलाएं भी जत्थो में दिल्ली की सीमाओं पर रवाना हो रही है | आज जींद जिले से खटकड़ टोल प्लाजा अलग-
जींद(अनिल): तीन कृषि कानूनों को लेकर किसान दिल्ली में आंदोलन कर रहे है। पंजाब की तर्ज पर अब हरियाणा की महिलाएं भी जत्थो में दिल्ली की सीमाओं पर रवाना हो रही है | आज जींद जिले से खटकड़ टोल प्लाजा अलग- अलग गाँवों से इक्क्ठा होकर सैंकड़ो की संख्या में महिलाए दिल्ली के सिंघु , टिकरी और ढांसा बॉर्डर के लिए रवाना हुई है |
दिल्ली की सीमाओं पर जाने वाली महिलाओं ने कहा की खेती के तीन काले कानून जब तक रद्द नहीं होंगे तब तक महिलाएं हर मोर्चे पर डटी रहेगी | उन्होंने कहा आज हज़ारो की संख्या में महिलाए दिल्ली जा रही है |
6 महीने से ज्यादा समय से किसान सड़कों पर है लेकिन सरकार सुनवाई नहीं कर रही है | इस मौसम में महिलाए बिलकुल फ्री है और दिल्ली की सीमाओं पर ठहराव कर आंदोलन को मजबूत करेंगे | किसानो को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गारंटी और काले कानून रद्द चाहिए | महिलाये दिल्ली के हर बॉर्डर पर जायेगी और किसानो की आवाज बुलंद करेगी |
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)