CM के कार्यक्रम में हंगामा, 'चोर रास्ते' से बाहर निकाले गए खट्टर

Edited By Updated: 15 Mar, 2017 05:55 PM

women honor ceremony anganwadi workers did the ruckus

हरियाणा के दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्व विद्यालय में आज राज्य स्तरीय महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

सोनीपत (पवन राठी):हरियाणा के दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्व विद्यालय में आज राज्य स्तरीय महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर मुख्य अतिथि रहे। सी.एम. मनोहरलाल ने जैसे ही स्टेज से आंगनवाड़ी वर्कर्स के वेतन में बढ़ौतरी की घोषणा की, तभी वर्कर्स ने समारोह में जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया। उन्होंने सी.एम. के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। उन्होंने कहा कि हमे 2 साल से किराया भी नही मिल रहा है। हंगामे को बढ़ता देख सीएम खट्टर को पीछे के रास्ते से बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि इस समारोह में लिंगानुपात सुधारने के लिए प्रदेश के 4 उपायुक्त सम्मानित किए गए है। रोहतक, रेवाड़ी, जीन्द व अम्बाला के उपायुक्तों को अवार्ड दिया गया है। इसके अलावा कुपोषण का स्तर सुधारने पर भी कैथल, मेवात व गुड़गांव के जिला उपायुक्तों को भी कार्यक्रम में अवार्ड दिए गए है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!