महिला ने 2 पटवारियों पर लगाया रेप का आरोप, महिला थाने में मामला दर्ज

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 24 Oct, 2018 10:21 AM

women accused of raping two families

भूना इलाके के 2 पटवारियों द्वारा एक महिला से प्लाट की रजिस्ट्री के बहाने बलात्कार का मामला सामने आया है। महिला ने यह आरोप लगाते हुए पुलिस को ऑनलाइन शिकायत की है जिसके आधार पर पुलिस....

फतेहाबाद(मदान): भूना इलाके के 2 पटवारियों द्वारा एक महिला से प्लाट की रजिस्ट्री के बहाने बलात्कार का मामला सामने आया है। महिला ने यह आरोप लगाते हुए पुलिस को ऑनलाइन शिकायत की है जिसके आधार पर पुलिस ने दोनों पटवारियों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। पीड़ित महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसका भूना में एक प्लाट है जिसकी रजिस्ट्री करवाने के लिए वह नवम्बर 2016 में भूना उप-तहसील में गई। यहां पर आरोपी पटवारियों ने उसके प्लाट की रजिस्ट्री करवाने का भरोसा दिया। 

रजिस्ट्री करवाने के बहाने पर आरोपी पटवारी उसे बहला-फु सलाकर ले गए और बलात्कार किया। उसके बाद आरोपियों ने यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने अपनी शिकायत पर आरोपियों पर 2 वर्ष तक बलात्कार करने के आरोप लगाए हैं। महिला थानाध्यक्ष बिमला देवी ने बताया कि हमें 2 पटवारियों के खिलाफ  बलात्कार करने की ऑनलाइन शिकायत मिली है। शिकायत के आधार पर महिला थाने में आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!