Edited By Punjab Kesari, Updated: 05 Nov, 2017 09:24 PM
रविवार की शाम को नगर के कंकरवाली रेलवे कॉलोनी के पास से गुजर रही महिला के गले से सोने की चेन तोडऩे का प्रयास कर रही महिला को महंगा पड़ गया। चेन तोड़ते हुए महिला ने उसे दबोच लिया और फिर उसकी जमकर कुटाई कर दी। बाद में पुलिस के पास ले जाया गया जहां...
रेवाड़ी(मोहिंदर भारती): रविवार की शाम को नगर के कंकरवाली रेलवे कॉलोनी के पास से गुजर रही महिला के गले से सोने की चेन तोडऩे का प्रयास कर रही महिला को महंगा पड़ गया। चेन तोड़ते हुए महिला ने उसे दबोच लिया और फिर उसकी जमकर कुटाई कर दी। बाद में पुलिस के पास ले जाया गया जहां पुलिस ने उसे पागल बताते हुए छोड़ दिया।
हुआ यह कि महिला कमलेश रविवार शाम को कंकरवाली स्थित बगीची के पास से गुजर रही थी, तभी एक महिला ने मौका पाकर उसके गले से सोने की चेन तोडऩे का का प्रयास किया। लेकिन शातिर महिला अपने प्रयास में कामयाब होती इससे पहले कमलेश ने उसे धर-दबोचा और उसके बाद उसकी धुनाई शुरू कर दी। कमलेश व उसके साथ आई दूसरी महिला ने चेन तोड़ रही महिला को काफी दूर तक ले गई।
इस तमाशे को देखने के लिए भारी संख्या में लोग जमा हो गए। तत्पश्चात किसी ने इसकी सूचना कानोड़ गेट पुलिस चौकी को दे दी। भीड़ ने शातिर महिला को पुलिस के हवाले कर दिया। लेकिन पुलिस ने उसे पागल बताकर छोड़ दिया।
वहीं लोगों ने बताया कि महिला देखने में भी मंदबुद्धि ही लगती थी, जिसने न तो ढंग के कपड़े पहने थे और न ही उसका व्यवहार चोरों जैसा था। उसने चैन तोडऩे का प्रयास मात्र पागलपन में किया होगा।