ससुरालियों से परेशान महिला ट्रेन के आगे कूदी, बेसुध हालत में जंक्शन ले गया ड्राइवर, नहीं बची जान

Edited By vinod kumar, Updated: 23 Nov, 2019 03:31 PM

woman troubled by in laws jumped in front of train

ससुरालियों से परेशान एक 28 वर्षीय महिला लघु सचिवालय के पीछे सोनीपत से आ रही ट्रेन के आगे कूद गई। ड्राइवर ने ट्रेन रोककर देखा तो महिला की सांसें चल रही थीं। ड्राइवर तुरंत उसे ट्रेन से जींद जंक्शन ले गया और एम्बुलैंस को सूचना दी, ज्यादा खून बहने से...

जींद(प्रमोद): ससुरालियों से परेशान एक 28 वर्षीय महिला लघु सचिवालय के पीछे सोनीपत से आ रही ट्रेन के आगे कूद गई। ड्राइवर ने ट्रेन रोककर देखा तो महिला की सांसें चल रही थीं। ड्राइवर तुरंत उसे ट्रेन से जींद जंक्शन ले गया और एम्बुलैंस को सूचना दी, ज्यादा खून बहने से थोड़ी ही देर बाद महिला ने दम तोड़ दिया। वीरवार देर रात को लघु सचिवालय के पीछे फाटक के पास एम्प्लाइज कालोनी की 28 वर्षीय महिला वंदना ने 74039 सोनीपत-जींद डी.एम.यू. के आगे छलांग लगा दी। जिससे उसकी कुछ ही देर बाद मौत हो गई।

सूचना मिलते ही जी.आर.पी. ने शव को कब्जे में लेकर शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतका के पिता की शिकायत पर जी.आर.पी. ने पति अनूप, ससुर चांदराम, सास उमलेश, देवर जुगनू तथा ननद मोनिका के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने तथा दहेज को लेकर प्रताडि़त करने का केस दर्ज किया है। मृतका के पिता गोङ्क्षबदपुरा निवासी बलजीत ने जी.आर.पी. को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी वंदना की शादी एम्प्लाइज कालोनी के अनूप के साथ फरवरी 2019 में की गई।

शादी में उन्होंने अपनी हैसियत अनुसार दान-दहेज दिया था लेकिन उसकी ससुराल पक्ष के लोग उस दान-दहेज से खुश नहीं थे। वंदना को प्रतिदिन अधिक दहेज लाने के लिए प्रताडि़त करते थे। इसको लेकर वह ज्यादा परेशान रहती थी। वह कई बार उनको भी बता चुकी थी। वह भी उसकी ससुराल पक्ष के लोगों से बातचीत कर समझा-बुझा देते थे लेकिन दोबारा फिर उनका वही रवैया हो गया। इससे परेशान होकर वंदना ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। 

 ‘पुलिस मामले की जांच कर रही’
नरेश कुमार, जांच अधिकारी एवं थाना प्रभारी, जी.आर.पी. जींद ने कहा कि जी.आर.पी. को सूचना मिली थी कि एम्प्लाइज कालोनी फाटक के पास एक महिला ट्रेन के आगे कूद गई है और ट्रेन ड्राइवर उसको जींद जंक्शन पर ले गया है। जी.आर.पी. भी मौके पर पहुंच गई थी और उन्होंने तुरंत महिला को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाने के लिए एम्बुलैंस को सूचित किया गया लेकिन थोड़ी ही देर बाद महिला ने दम तोड़ दिया। उसके बाद मृतका के ससुराल पक्ष के लोग भी वहीं आ गए।

मृतका के पिता बलजीत ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए प्रताडि़त करने का आरोप लगाया है और वंदना को उन्होंने ही आत्महत्या के लिए मजबूर किया है। जी.आर.पी. ने मृतका के पिता बलजीत की शिकायत पर पति अनूप, ससुर चांदराम, सास उमलेश, देवर जुगनू तथा ननद मोनिका के खिलाफ दहेज के लिए प्रताडि़त करने तथा आत्महत्या के लिए मजबूर करने के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सुबह से पोस्टमार्टम के इंतजार में बैठे थे परिजन, दोपहर बाद हुआ पोस्टमार्टम
सिविल अस्पताल में बनी अव्यवस्था शुक्रवार को भी जारी रही। मृतका के परिजन पोस्टमार्टम को लेकर सुबह ही सिविल अस्पताल में आ गए थे लेकिन चिकित्सकों ने दोपहर तक शव का पोस्टमार्टम ही नहीं किया। जी.आर.पी. ने भी पोस्टमार्टम की कागजी कार्रवाई सुबह ही पूरी कर दी थी। इसके बाद जी.आर.पी. थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी पोस्टमार्टम होने के इंतजार में खड़े रहे। करीब एक बजे सिविल सर्जन डा. मंजू कादियान को सूचना दी गई और करीब 3 बजे शव का पोस्टमार्टम हो पाया। उसके बाद मृतका के परिजन शव लेकर रवाना हुए। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!