पत्नी को पाने के लिए दामाद ने किया सास का रेप

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 20 Jul, 2022 07:53 PM

woman raped by son in law in gurgaon

पत्नी को पाने के लिए दामाद ने अपनी सास का अपहरण कर उसका रेप कर दिया। वारदात को अंजाम देने में आरोपी के दो दोस्त भी शामिल रहे। बादशाहपुर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गुड़गांव,(पवन कुमार सेठी): पत्नी को पाने के लिए दामाद ने अपनी सास का अपहरण कर उसका रेप कर दिया। वारदात को अंजाम देने में आरोपी के दो दोस्त भी शामिल रहे। बादशाहपुर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

गुरुग्राम की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से राजस्थान निवासी महिला ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की पांच साल की उम्र में ही बादशाहपुर थाना एरिया के एक परिवार में शादी कर दी थी। शादी करने के बाद उन्होंने बेटी को बालिग होने तक अपने घर रखने की बात कही थी। आरोप है कि जिस युवक से आठ साल पहले शादी की थी वह व उसका परिवार उन पर उनकी बेटी को ससुराल भेजने का दबाव बना रहे थे, लेकिन महिला ने मना कर दिया। 

 

आरोप है कि करीब 25 दिन पहले वह काम की तलाश में सोहना गई थी। इस दौरान उनका दामाद व उसके दो दोस्त आए जिन्होंने महिला को कहा कि उसके पति का एक्सीडेंट हो गया। इस पर वह महिला को स्विफ्ट गाड़ी से अपने साथ अपने घर ले गया। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी उनकी 13 साल की बेटी का अपहरण कर अपने (दामाद) घर ले गए जहां उनकी बेटी को एक कमरे में बंद कर दिया। आरोप है कि महिला के दामाद ने उसके साथ रेप किया। इसकी शिकायत उसने बादशाहपुर थाना पुलिस को दी। थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपी दामाद व वारदात में शामिल उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

नाबालिग से रेप

बादशाहपुर थाना पुलिस को दी शिकायत में मूल रूप से उत्तर प्रदेश निवासी महिला ने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले विशाल सनम मुरारी ने उनकी 13 साल की बेटी को परेशान करने के साथ ही उसका रेप किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 

नॉर्थ ईस्ट की युवती से शादी का झांसा देकर रेप

सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में नॉर्थ ईस्ट की युवती ने बताया कि वह सेक्टर-39 में पीजी में रहती है। उसकी दोस्ती मध्य प्रदेश के दतिया के रहने वाले जहान सिंह कुश्वाह से हुई थी। आरोप है कि दोस्ती प्यार में बदल गई जिसके बाद आरोपी ने उसके साथ 6 मई 2021 को रेप किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसे शादी करने का झांसा दिया। अब आरोपी 16 जून 2022 के बाद से उसके फोन नहीं उठा रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!