Edited By Shivam, Updated: 14 Mar, 2019 01:18 PM
बठिंडा से अम्बाला पहुंचे खानाबदोश महिला ने बुधवार दोपहर बस स्टैंड पर एक बच्ची को जन्म दिया। महिला की सास ने ही उसकी डिलीवरी करवाई। सूचना मिलते ही बस स्टैंड अधीक्षक मौके पर पहुंचे और एम्बुलैंस हैल्पलाइन नंबर पर सूचना दी। जच्चा-बच्चा को
अम्बाला छावनी (हरिंद्र): बठिंडा से अम्बाला पहुंचे खानाबदोश महिला ने बुधवार दोपहर बस स्टैंड पर एक बच्ची को जन्म दिया। महिला की सास ने ही उसकी डिलीवरी करवाई। सूचना मिलते ही बस स्टैंड अधीक्षक मौके पर पहुंचे और एम्बुलैंस हैल्पलाइन नंबर पर सूचना दी। जच्चा-बच्चा को उपचार के लिए अम्बाला छावनी के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत में सुधार है।
बस स्टैंड पर मौजूद महिला आसमीन के पति सलीम मोहम्मद ने बताया कि वह खानाबदोश हैं और कपड़े बेचकर परिवार का गुजारा करते हैं। वह कुछ दिन पहले बङ्क्षठडा गए थे और 2-3 दिन पहले ही वहां से लखनऊ जाने के लिए अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन आए थे, लेकिन वे कुछ दिनों के लिए अम्बाला छावनी बस स्टैंड पर ही रूक गए। इस दौरान उसकी पत्नी गर्भवती थी और मंगलवार सुबह उसने बच्चे को जन्म दे दिया। सलीम ने बताया कि पहले भी उनके पास 2 लड़के व 1 लड़की है।