अस्पताल में गर्भवती महिला से अभद्र व्यवहार, बाथरूम के बाहर दिया बच्चे को जन्म

Edited By Updated: 22 May, 2017 01:45 PM

woman gave birth to baby

दिल्ली रोड स्थित सरकारी अस्पताल मरीजों को सुविधाएं देने की बजाय आफत का कारण बनता जा रहा है।

सोनीपत:दिल्ली रोड स्थित सरकारी अस्पताल मरीजों को सुविधाएं देने की बजाय आफत का कारण बनता जा रहा है। सरकार द्वारा अस्पताल का नाम नागरिक अस्पताल करने के बाद भी हर रोज नागरिकों को किसी न किसी कारण से परेशान होना पड़ता है। अस्पताल के स्टाफ की लापरवाही का एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां डिलीवरी के लिए पहुंची महिला को बाथरूम के बाहर ही बच्चे को जन्म देना पड़ा। महिला के परिजनों का आरोप है कि अस्पताल के स्टाफ कर्मियों ने गर्भवती महिला के साथ अभद्र व्यवहार किया व उसके पेट पर लात व थप्पड़ मारे। 

शिशु के जन्म के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। शिशु की गंभीर हालत के चलते उसे रोहतक पी.जी.आई. रैफर किया। वहीं, महिला को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया है। जानकारी मुताबिक छापरा बिहार निवासी उमाकांत की पत्नी किरण को पेट में दर्द शुरू हुआ। एम्बुलैंस उन्हें लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंची। प्रसूति विभाग में पहुंचने पर स्टाफ कर्मियों ने थोड़ी देर रुकने के लिए कहा। उसी दौरान गर्भवती बाथरूम में चली गई। बाथरूम के बाहर आने पर महिला के पेट का दर्द बढ़ गया। स्टाफ  कर्मी गर्भवती के पास पहुंचे। वहां महिला को उठकर कमरे में आने की बात कही लेकिन महिला ने असमर्थता जाहिर की। महिला व उसके परिजनों का आरोप है कि स्टाफ कर्मियों ने उसे थप्पड़ जड़ दिए वहीं महिला को डिलीवरी के दौरान लात तक मारने का आरोप है। महिला ने शिशु को वहीं जन्म दिया। जिसके बाद शिशु की हालत बिगड़ गई। शिशु को गंभीर हालत के चलते रोहतक पी.जी.आई. रैफर किया। 

दोषी कर्मी के खिलाफ होगी कार्रवाई: एम.एस.
अस्पताल एम.एस. डॉ. सुखबीर सिंह ने बताया कि उनके पास शिकायत आ चुकी है। प्रसूति विभाग में तैनात डाक्टर ऐसी घटना के बारे में मना कर रहे है। विभागीय जांच करवाई जाएगी। दोषी पाए जाने पर स्टाफ  कर्मी के खिलाफ  कार्रवाई होगी। डाक्टर की कमी को नकारते हुए उन्होंने कहा कि डाक्टरों की कोई कमी नहीं है।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!