अस्पताल पहुंचने से पहले ऑटो में महिला ने बच्ची को दिया जन्म

Edited By Isha, Updated: 28 Sep, 2019 02:21 PM

woman gave birth to a baby girl in auto

सिविल अस्पताल के गेट पर एक महिला ने ऑटो में ही बच्ची को जन्म दे दिया। डिलीवरी के बाद डाक्टर व स्टाफ नर्सों ने जच्चा व बच्चा को डिलीवरी वार्ड में एडमिट किया। उसके बाद जच्चा ........

पानीपत (अनुज): सिविल अस्पताल के गेट पर एक महिला ने ऑटो में ही बच्ची को जन्म दे दिया। डिलीवरी के बाद डाक्टर व स्टाफ नर्सों ने जच्चा व बच्चा को डिलीवरी वार्ड में एडमिट किया। उसके बाद जच्चा व बच्चा की जांच की गई जिसमें दोनों नॉर्मल बताए गए हैं। सौदापुर निवासी उर्मिला ने अस्पताल के ए व बी ब्लॉकों के गेट पर ऑटो में एक बच्ची को जन्म दिया।

उसके पति राजू ने बताया कि सुबह 9 बजे से ही उसकी पत्नी को लेबर पेन शुरू हो गए थे। उसे वो ऑटो में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे ही तो अचानक से लेबर पेन अधिक बढ़ गया तो उनके पास इतना समय नहीं था कि वह अपनी पत्नी को लेकर डिलीवरी वार्ड तक ले जाए। इसलिए उसकी पत्नी उर्मिला ने ऑटो में बच्ची को जन्म दे दिया।

इसकी सूचना मिलते ही डा. सुखदीप कौर मौके पर पहुंची और जच्चा-बच्चा को डिलीवरी वार्ड में एडमिट करवाकर जांच की। जिसमें जच्चा व बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। दोनों का डिलीवरी वार्ड में इलाज चल रहा है। इससे पहले उर्मिला एक लड़का व एक लड़की की मां है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!