Edited By Isha, Updated: 30 Apr, 2020 05:08 PM
लगभग दो साल से अपने आंगन में बच्चों की किलकारियां सुनने का इतंजार कर रहे परिवार के लिए बुधवार का सूर्य एक साथ तीन खुशियां लेकर उदय हुआ। दरअसल हरियाणा के अंबाला शहर एक महिला ने एक साथ तीन बच्चों को ज
अंबाला(अमन)- लगभग दो साल से अपने आंगन में बच्चों की किलकारियां सुनने का इतंजार कर रहे परिवार के लिए बुधवार का सूर्य एक साथ तीन खुशियां लेकर उदय हुआ। दरअसल हरियाणा के अंबाला शहर एक महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है जिसमें 2 लड़कियां और 1 लड़का है। जिसके बाद पूरे परिवार में ख़ुशी की लहर दौड़ गई है। फ़िलहाल तीनों बच्चों को SNCU वार्ड में रखा गया है और तीनों स्वस्थ हैं।
अंबाला में पंजाब की रहने वाली एक महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है जिसके बाद महिला के परिवार में खुशियों की लहर दौड़ गई है। महिला के पति गुरजंट सिंह ने बताया कि दो साल पहले उनकी शादी हुई थी और अब उनकी पत्नी ने तीन बच्चों को एक साथ जन्म दिया है जिसमें दो लड़कियां और एक लड़का पैदा हुए हैं।
महिला द्वारा एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया गया है, ऐसे में स्वास्थ्य विभाग भी पूरी तरह सजग है और एहतियातन बच्चों को SNCU वार्ड में रखा गया है। अंबाला की पीएमओ ने बताया कि जन्म के बाद दो लड़कियां बिलकुल स्वस्थ्य थी लेकिन लड़का कुछ कमजोर था लेकिन अब उसकी हालत भी स्थिर है और बच्चों को जन्म देने वाली मां भी स्वस्थ हैं।