महिला डीएसपी के पिता पर महिला से छेड़छाड़ का केस दर्ज

Edited By Isha, Updated: 27 Mar, 2022 11:53 AM

woman dsp s father booked for molesting woman

शहर में घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ और मारपीट करने के मामले में पुलिस ने महिला डीएसपी के पिता के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता ने इस संबंध में महिला थाना में शिकायत दी है। वहीं, आरोपी छेड़छाड़ के आरोप को झूठा बताया है।

हिसार: शहर में घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ और मारपीट करने के मामले में पुलिस ने महिला डीएसपी के पिता के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता ने इस संबंध में महिला थाना में शिकायत दी है। वहीं, आरोपी छेड़छाड़ के आरोप को झूठा बताया है।

पुलिस को दी गई शिकायत में महिला का कहना है कि हमने अग्रोहा के रहने वाले एक व्यक्ति के पास अपनी जमीन गिरवी रखकर रुपये उधार लिए हुए हैं। समय पर ब्याज देते आ रहे हैं। अब वह हमें ज्यादा तंग करने लगा है। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे वह हमारी ढाणी में आया।उस समय मैं घर पर अकेली थी। आरोप है कि उसने मेरे साथ छेड़छाड़ की और मेरे कपड़े फाड़े।

वहीं, आरोपी का कहना है छेड़छाड़ का आरोप 100 प्रतिशत निराधार है। मैं बेटी के पास फतेहाबाद में था। इससे पहले मैंने एक कर्मचारी को टीम के साथ हमारे खेत में सोलर सिस्टम लगवाने के लिए भेजा था।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!