कुरुक्षेत्र के बारवा गांव में नवविवाहिता की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

Edited By Harman, Updated: 24 Aug, 2026 03:22 PM

woman dies under suspicious circumstances at in laws  house in kurukshetra

गांव बारवा में रविवार की देर सायं एक नव विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का कब्जे में लेकर लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल भेजा।

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोर) : गांव बारवा में रविवार की देर सायं एक नव विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का कब्जे में लेकर लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल भेजा। 

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक नवविवाहिता शिवानी गांव देवीदासपुरा के बेटी थी। उसकी शादी 8 माह पहले गांव बारवा के युवक हरप्रीत के साथ हुई थी। मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर बेटी की हत्या का आरोप लगया है। मृतक की मौसी ने कहा की उनकी बेटी की हत्या कर शव पंखे पर लटकाया गया है। जब वह पहुंचे तो बैड पर रखी कुर्सी से शिवानी की एक टांग ऊपर और एक नीचे रखी थी। उसका शव पंखे से बंधा था। 

वहीं मृतक नवविवाहिता के ससुर ने बताया की रविवार को दिन में शिवानी पूरी तरह से खुश थी। दिन में उसका पिता भी आया हुआ था, जो करीब 3 बजे वापस गया। रविवार की शाम को उसका बेटा कुरुक्षेत्र गया हुआ था। जब वह 8 बजे के करीब घर पर गया तो कमरे का दरवाजा बंद था।आवाज लगाने पर भी अंदर से कोई आवाज नहीं आई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!