दहेज की बलि चढ़ी विवाहिता, परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाया जहर देकर मारने का आरोप

Edited By Manisha rana, Updated: 11 Jul, 2020 04:29 PM

woman dies in suspicious circumstances

भिवानी के गांव जाटू लोहारी में आज एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज...

भिवानी (अशोक भारद्वाज) : भिवानी के गांव जाटू लोहारी में आज एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। मृतक भतेरी की माँ की शिकायत पर थाना बवानीखेड़ा पुलिस ने बिचौलिया सहित ससुराल पक्ष के 7 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य हॉस्पिटल में भेज दिया है।

ढाणी माहु निवासी दर्शना ने पुलिस को बताया कि 2 वर्ष पूर्व उन्होंने भतेरी की शादी जाटू लोहारी निवासी हुसैन के साथ की थी। शादी में उन्होंने बेटी को दान दहेज भी दिया था लेकिन ससुराल पक्ष के लोग प्रतिदिन दहेज के लिए उनकी बेटी भतेरी को तंग करते व मारते-पीटते थे। उन्होंने बताया कि पहले कई बार समझाया बुझाया गया लेकिन भतेरी के ससुराल पक्ष के लोग हरकतों से बाझ नहीं आए। उन्होंने आरोप लगाया कि भतेरी को ससुराल पक्ष के लोगों ने जहर देकर मार दिया है। 

वहीं मामले की शिकायत थाना बवानीखेड़ा पुलिस को दी गई। पुलिस के एएसआई गोरी शंकर ने बताया कि दर्शना की शिकायत पर ससुराल पक्ष के 6 व शादी करवाने वाले बिचोलिए के खिलाफ हत्या का मामला दर्जन कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि इसमें हुसैन भतेरी के पति, सास, ससुर, जेठ ,जेठानी व भतीजी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!