Edited By Deepak Paul, Updated: 22 Apr, 2018 06:15 PM
भिवानी में एक महिला की दवा खाने से मौत हो गई। नगर की काठमंडी में अाई एक महिला अचानक उल्लटियां करने लगी, जिसके बाद वे अचानक से बेसुध होकर गिर पड़ी और उसकी मौत हो गई। वहीं विवाहिता के मायके पक्ष के लोगों ने पति व सास पर लड़का पैदा होने के नाम पर दी...
भिवानी: भिवानी में एक महिला की दवा खाने से मौत हो गई। नगर की काठमंडी में अाई एक महिला अचानक उल्लटियां करने लगी, जिसके बाद वे अचानक से बेसुध होकर गिर पड़ी और उसकी मौत हो गई। वहीं विवाहिता के मायके पक्ष के लोगों ने पति व सास पर लड़का पैदा होने के नाम पर दी गई दवाई से मौत होने का अारोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार मृतक महिला की पहचान गांव अंबोली निवासी (32) के रुप में हुई है, मंडी में उसकी बिगड़ती तबियत को देख राहगीरों ने उसके भाई को फोन कर इस बात की सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे भाई अनूप ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां विवाहिता ने दम तोड़ दिया। अनूप ने बहन के पति राजेंद्र व सास पर लड़का पैदा होने की दवाई पिलाने का अारोप लगाया है। सिटी पुलिस ने विवाहिता के पति व ससुर पर केस दर्ज कर लिया है। सिविल अस्पताल में ससुर प्रताप सिंह ने बताया कि नवीन को बच्चे नहीं हो रहे थे। उसका उपचार करवाया जा रहा था, बीते दिन वे सुबह घर से दवाई लेने के लिए निकली थी। दोपहर करीब 3 बजे फोन पर एक रिश्तेदार ने हादसे की जानकारी दी थी।