चाकू की नोक पर महिला से दुष्कर्म, पुलिस ने किया मामला दर्ज

Edited By Manisha rana, Updated: 21 Apr, 2021 08:12 AM

woman crime at knife tip police registered a case

महिला को शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।  पुलिस को दी शिकायत में गोहाना क्षेत्र की महिला ने आरोप लगाया कि जींद के युवक से उसकी जान-पहचान...

सोनीपत : महिला को शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।  पुलिस को दी शिकायत में गोहाना क्षेत्र की महिला ने आरोप लगाया कि जींद के युवक से उसकी जान-पहचान एक अस्तपाल में हुई थी। युवक ने उसे शादी का झांसा दिया। वह उसके झांसे में आ गई। युवक ने उसे सोनीपत सिटी थाना क्षेत्र में नशीला पदार्थ पिला दिया। बाद में आरोपी ने चाकू की नोक पर उसके साथ दुष्कर्म किया। शादी करने की बात कहने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। युवक के परिचितों ने भी उसे मारने की धमकी दी। उसने मामले से पुलिस को अवगत करवाया। शहर थाना पुलिस ने महिला के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।  

मैसेज वायरल करने की धमकी देकर युवती से रेप
सदर थाना क्षेत्र के गांव की किशोरी का व्हाट्एसप नंबर लेकर उस पर मैसेज भेजने व बाद में मैसेज वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। सदर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसकी 15 साल की बेटी का व्हाट्सएप नंबर गोहाना के रहने वाले एक युवक को मिल गया। उसके बाद दोनों एक-दूसरे को मैसेज करने लगे। बाद में युवक उसकी बेटी के मैसेज वायरल करने की धमकी देने लगा। युवक ने उसकी बेटी को ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को जानकारी देने पर उसने जान से मारने की धमकी देता था। बाद में परिजनों को मामले का पता लगा तो पुलिस को अवगत करवाया। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।  

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!