अभय सिंह चौटाला का एेलान, SYL मुद्दे पर अगले वर्ष दिल्ली में करेंगे बड़ी रैली

Edited By Punjab Kesari, Updated: 26 Sep, 2017 08:27 AM

will hold big rally in delhi next year on syl issue

पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल के 104वें जन्मदिवस पर भिवानी में आयोजित सम्मान दिवस रैली में नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला ने ऐलान किया कि...

भिवानी (संजय अरोड़ा):पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल के 104वें जन्मदिवस पर भिवानी में आयोजित सम्मान दिवस रैली में नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला ने ऐलान किया कि एस.वाई.एल. मुद्दे पर अगले वर्ष के शुरू में दिल्ली में बड़ी रैली की जाएगी। इनैलो के राष्ट्रीय महासचिव अजय चौटाला ने भी केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि 3 वर्ष में जुमलों, झूठे वायदों व भावनाएं भड़काने के अलावा कुछ नहीं किया। एक अर्से बाद ऐसा मौका आया जब नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला व अजय चौटाला एक मंच पर नजर आए।

अभय ने कहा कि सी.एम. सिटी करनाल व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के क्षेत्र रोहतक में सियासी ताकत दिखाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल के गृह जिले में भीड़ जुटाकर विरोधियों के इस प्रचार पर विराम लगाया कि इनैलो का जनाधार कम हो रहा है। रैली में जनता दल यूनाइटेड के नेता व सांसद के.सी. त्यागी, सांसद दुष्यंत चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, विधानसभा में इनैलो के उपनेता जसविंद्र संधू मौजूद थे। मंच संचालन इनैसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने किया। मंच पर अभय चौटाला के दोनों बेटे कर्ण व अर्जुन भी नजर आए।

एस.वाई.एल. के मुद्दे पर कहा कि 10 नवम्बर को सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद इस मुद्दे पर इनैलो का संघर्ष जारी है। हरियाणा को पानी दिलवाने के लिए इनैलो ने केंद्र पर दबाव बनाने के लिए 3 चरणों में आंदोलन चलाया। सुप्रीम कोर्ट न्यायालय की ओर से 6 हफ्ते में इस मामले का समाधान केंद्र सरकार को करने का निर्देश दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस अवधि में केंद्र ने कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया तो इनैलो पूरे प्रदेश में लोगों में जागृति लाने के बाद नए वर्ष में संसद सत्र के दौरान दिल्ली में बड़ी रैली करके सरकार को मजबूर करेगी कि हरियाणा को उसके हिस्से का पानी मिले। उन्होंने कहा कि आज रैली में जुटी भीड़ बता रही है कि हरियाणा में पानी तो मिलेगा ही, वहीं अब शीघ्र प्रदेश में बड़ा राजनीतिक बदलाव भी आएगा जिसकी शुरूआत आज हो चुकी है। अभय चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार 3 बार अलग-अलग मुद्दों पर बने अस्थिरता के माहौल से निपटने में न केवल पूरे तरह असफल रही, बल्कि कई निर्दोषों को जान से हाथ धोना पड़ा। 

सरकार में भ्रष्टाचार व लूटखसूट चरम सीमा पर है और जनसैलाब बताने के लिए काफी है कि लोग भाजपा का तख्ता पलटना चाहते हैं और प्रदेश में इनैलो की लहर चल पड़ी है। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली इस सरकार में महिलाएं बिल्कुल सुरक्षित नहीं हैं। अभय चौटाला ने इनैलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला का संदेश पढ़कर सुनाया कि इनैलो सुप्रीमो ने कहा कि हरियाणा में इनैलो सरकार बनने पर चौ. देवीलाल के बताए रास्ते पर चलते हुए किसानों के कर्जे माफ करने के साथ-साथ ट्यूबवैलों के बिजली बिल माफ होंगे। घरेलू बिजली की दरों में भी 50 प्रतिशत कटौती होगी। इसके अलावा बुढ़ापा पैशन 2500 रुपए की जाएगी। कन्या विवाह पर शगुन राशि 5100 रुपए से बढ़ाकर 5 लाख रुपए की जाएगी।

फिर से बनेगी इनैलो की सरकार:त्यागी
जे.डी.यू. नेता व सांसद के.सी. त्यागी ने देवीलाल को श्रद्धाजंलि अॢपत करते हुए कहा कि 70 के दशक में देवीलाल ने ही उन जैसे कई युवाओं को राजनीति में आने के लिए प्रेरित किया व खुद प्रधानमंत्री का पद त्यागकर कई नेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई। उन्होंने कहा कि जल्द ही हरियाणा में इनैलो की सरकार बनेगी व चौ. देवीलाल की नीतियां फिर से प्रदेश में लागू होंगी।

निराशा में बदली आशा:अरोड़ा
इनैलो के प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कहा कि प्रदेश के लोगों ने जिस आशा के साथ कांग्रेस के विकल्प के रूप में भाजपा को चुना था उनकी वह आशा 3 वर्षों में ही निराशा में बदल चुकी है। कोई वायदा पूरा नहीं हुआ और 3 वर्षों में प्रदेश दयनीय हालत में आ खड़ा हुआ है।

दुष्यंत टै्रक्टर व दिग्विजय बाइक से पहुंचे
सांसद दुष्यंत चौटाला रैली में 1000 से भी ज्यादा ट्रैक्टरों के काफिले के साथ भिवानी शहर से निकले तो मानों शहर थम गया। टै्रक्टर-ट्रालियों में हजारों बुजुर्ग व महिलाएं सांसद दुष्यंत चौटाला के साथ थीं। शहर में जब सांसद का टै्रक्टर काफिला पहुंचा तो भिवानी शहरवासियों ने सांसद का स्वागत किया। वहीं उनके छोटे भाई दिग्विजय चौटाला खुद बाइक चलाकर रैली स्थल में पहुंचे।


भाजपा की न नीयत ठीक, न नीति: अजय
इनैलो के राष्ट्रीय महासचिव अजय चौटाला ने कहा कि भाजपा शासन से किसान, मजदूर, कर्मचारी, व्यापारी व छात्र निराश हैं। सरकार की न नीयत ठीक है और न नीति। भाजपा ने झूठे वायदों से लोगों को ठगा है। इनैलो ने देश व प्रदेश दोनों की दिशा बदली है और मौजूदा सिस्टम से दुखी होकर लोग इनैलो से जुड़ रहे हैं और आज की रैली से बदलाव की शुरूआत हुई है और बहुत जल्द हरियाणा देश को नई राजनीतिक दिशा दिखाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!