यमुना के बहाव से छेड़छाड़ करने वाली माइनिंग कंपनियों के खिलाफ होगी FIR दर्ज!

Edited By Naveen Dalal, Updated: 01 Jun, 2019 05:47 PM

while reviewing the flood protection works on the river

यमुना नदी पर सोनीपत की सीमा में बाढ़ बचाव कार्यों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त डा. शालीन ने शनिवार को माइनिंग...

सोनीपत (पवन राठी): यमुना नदी पर सोनीपत की सीमा में बाढ़ बचाव कार्यों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त डा. शालीन ने शनिवार को माइनिंग कंपनियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए। साथ ही उन्होंने दोनों कंपनियों द्वारा यमुना नदी के अंदर बनाये गये बांध व रास्तों को भी तुरंत प्रभाव से हटाने के आदेश दिए। बरसाती मौसम की निकटता के चलते उपायुक्त ने प्रशासनिक तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ यमुना नदी पर बाढ़ बचाव कार्यों की गंभीरता से समीक्षा की। उन्होंने टिकोला गांव की सीमा में दो खनन कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए।

PunjabKesari, Protection, Work, River

जानकारी के अनुसार दोनों कंपनियों ने यमुना नदी के बहाव के साथ छेड़छाड़ की थी जिसके जिस पर उपायुक्त ने दोनों कंपनियों के संबंधित प्रबंधकों को फटकार भी लगाई। कंपनियों ने यमुना नदी के अंदर अस्थाई मार्ग का निर्माण किया हुआ था, जिससे नदी के बहाव को प्रभावित किया गया उनको भी हटाने के आदेश दिए। बता दे कि इसके पहले उपायुक्त ने अपने दौरे की शुरुआत बेगा घाट से की थी जिसके दौरान उन्होंने यमुना के कटाव तथा बहाव का बारीकी से मुआयना किया।

PunjabKesari, Protection, Work, River

साथ उन्होंने लगती जिला पानीपत की सीमा तथा पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश की सीमा के संदर्भ में भी विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की और यहां बनाई ठोकरों का भी निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने ठोकरों की मरम्मत के भी निर्देश दिए। बेगा से होते हुए उपायुक्त डा. शालीन मीमारपुर घाट पर पहुंचे, जहां उन्होंने यमुना में बनाई ठोकरों की जरूरतों पर ग्रामीणों के साथ चर्चा की। इसके बाद वे टिकोला गए।

PunjabKesari,Protection, Work, River

टिकोला से नांदनौर होते हुए बड़ौली घाट का निरीक्षण किया। बड़ौली से जगदीशपुर पहुंचे और अंत में दहिसरा घाट का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सभी घाटों पर यमुना के बहाव तथा कटाव की बारीकी से समीक्षा की। बाढ़ प्रबंधन कार्यों के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त डा. शालीन ने टिकोला में एक ठोकर की आवश्यकता महसूस की। ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने संबंधित स्थल का दौरा करते हुए कहा कि यहां ठोकर लगाने के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजेंगे। यहां करीब 60 लाख रुपये की लागत से ठोकर का निर्माण कराया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!