टोल कर्मचारी ने आई-कार्ड दिखाने को कहा तो कार सवार ने की फायरिंग, खुद को बताया था पंजाब पुलिस का कर्मी

Edited By Shivam, Updated: 23 Oct, 2020 05:26 PM

when toll worker asked to show the i card the car rider fired

नेशनल हाई-वे नं. 9 पर स्थित खुइयांमलकाना टोल प्लाजा से जब कर्मचारी ने फ्री में कार निकालने से रोका तो कार सवार लोगों में से एक व्यक्ति ने खुद को पंजाब पुलिस का कर्मचारी बताया। जब टोल कर्मचारी ने कार सवार को पुलिस का आई-कार्ड दिखाने को कहा तो उसने...

डबवाली (संदीप कुमार): नेशनल हाई-वे नं. 9 पर स्थित खुइयांमलकाना टोल प्लाजा से जब कर्मचारी ने फ्री में कार निकालने से रोका तो कार सवार लोगों में से एक व्यक्ति ने खुद को पंजाब पुलिस का कर्मचारी बताया। जब टोल कर्मचारी ने कार सवार को पुलिस का आई-कार्ड दिखाने को कहा तो उसने बहस शुरू कर दी। टोल कर्मचारियों और कार सवार तीनों लोगों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। इसके बाद कार में सवार एक व्यक्ति ने हवाई फायरिंग कर दी। 

फायरिंग में एक कारतूस टोल प्लाजा के बूथ के शीशे पर जाकर लगा, जिससे बूथ का शीशा टूट गया। इसके बाद कार सवार लोगों ने टोल पर लगे बेरियर को हटाकर बिना पर्ची कटाए फरार हो गए। सदर थाना पुलिस ने टोल प्लाजा के मैनेजर की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सदर थाना पुलिस की टीम कार के नम्बर के आधार पर कार की डिटेल निकलवा रही है। कार के मालिक का सुराग लगने के बाद पुलिस टोल प्लाजा पर फायरिंग करने वालों का पता लगाएगी।

PunjabKesari, Haryana

टोल प्लाजा के मैनेजर सागर लोगाणी ने बताया कि रात को सिरसा की तरफ से एक वरना कार आई थी। इस कार का नम्बर पंजाब का था। कार में तीन लोग सवार थे। कार जब टोल प्लाजा के बूथ पर आई तो कार में सवार तीनों लोगों में से एक ने खुद को टोल कर्मचारी को पंजाब पुलिस के कर्मचारी के तौर पर अपना परिचय दिया और कार को फ्री में टोल से निकालने को कहा। जिस पर टोल कर्मचारी ने कार सवार व्यक्ति को पुलिस का आई-कार्ड दिखाने को कहा लेकिन कार सवार ने पुलिस का आई-कार्ड नहीं दिखाया। इसके बाद उसने टोल प्लाजा पर ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों से बहस करनी शुरू कर दी। इसके बाद कार सवार लोगों ने जबरदस्ती अपनी कार निकालने की कोशिश की तो कर्मचारियों ने इन्हें रोकने की कोशिश की। लेकिन इस दौरान कार में सवार तीनों लोगों में से एक ने कार से बाहर निकल कर हवाई फायरिंग कर दी। जिसके बाद टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने भगदड़ मच गई। फायरिंग के चलते सभी कर्मचारी कार से दूर भाग गए। इसके बाद कार सवार लोगों ने टोल प्लाजा पर लगा बेरिकैटस हटाकर फरार हो गए।

कार का पता लगा रही है पुलिस
सदर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार के मुताबिक पुलिस ने टोल प्लाजा पर फायरिंग के मामले में एफआईआर दर्ज कर कर ली है। कार का नम्बर पुलिस के पास सीसीटीवी फुटेज से आ गया है। जल्द ही पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!