हुड्डा की चुनाव प्रचार के लिए ना बुलाए जाने पर पूर्व मंत्री ने दिया जवाब, बोले- इतने बड़े नेता को...

Edited By Isha, Updated: 01 Jan, 2021 04:40 PM

when hooda was not called for campaigning the former minister

पंचकूला नगर निगम चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा  द्वारा चुनाव प्रचार के लिए ना बुलाए जाने की बात का जवाब देते हुए कांग्रेस पार्टी के दो पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा और सुभाष बत्रा ने जवाब

रोहतक: पंचकूला नगर निगम चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा  द्वारा चुनाव प्रचार के लिए ना बुलाए जाने की बात का जवाब देते हुए कांग्रेस पार्टी के दो पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा और सुभाष बत्रा ने जवाब देते हुए कहा कि इतने बड़े नेता को न्यौते की जरूरत नहीं होनी चाहिए, उन्हें तो खुद ही चुनाव प्रचार में आ जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर नगर निगम चुनाव में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए कहा कि विधानसभा स्पीकर के खिलाफ वकीलों से बात कर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। दोनों पूर्व मंत्री रोहतक की मैना टूरिज्म कांपलेक्स में एक पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे। 

कांग्रेस पार्टी ने इस बार नगर निगम का चुनाव सिंबल पर लड़ा और पंचकूला में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी की हार दो हजार वोटों से हो गई। इस चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा व पूर्व गृह राज्य मंत्री सुभाष बत्रा को आब्जर्वर लगाया था। इस चुनाव को लेकर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने एक बयान दिया था कि उन्हें चुनाव प्रचार में प्रत्याशी ने नहीं बुलाया इसलिए वे चुनाव प्रचार करने के लिए पंचकूला नहीं गए। इसका जवाब इन दोनों मंत्रियों ने देते हुए कहा कि इतने बड़े नेता को न्योते की जरूरत नहीं होती, उन्हें तो खुद ही चुनाव प्रचार में आ जाना चाहिए था।

इस चुनाव को लेकर दोनों पूर्व मंत्रियों ने मौजूदा भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने  सारी मर्यादाओं को लांग दिया है। हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता घर-घर वोट मांगते हुए नजर आए, जबकि वह एक संवैधानिक पद पर है। इसे लेकर वे वकीलों से बात कर हाईकोर्ट का दरवाजा भी खटखटाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि इस चुनाव में भाजपा ने सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया है। लेकिन जिस तरह के नतीजे आए हैं उसे यह पता चल गया है कि भाजपा हाशिए पर पहुंच चुकी है।

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!