Edited By Rakhi Yadav, Updated: 15 Aug, 2018 11:58 AM
सभी राजनीतिक दल अगर सहमत हों तो देश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ संभव हो सकते हैं। मैं खुद भी एक राष्ट्र-एक चुनाव के सिद्धांत का समर्थन करता हूं लेकिन यह तभी संभव हो सकता....
रोहतक(ब्यूरो): सभी राजनीतिक दल अगर सहमत हों तो देश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ संभव हो सकते हैं। मैं खुद भी एक राष्ट्र-एक चुनाव के सिद्धांत का समर्थन करता हूं लेकिन यह तभी संभव हो सकता है जब सभी दल सहमत हों और संविधान में संशोधन किया जाए। हमारी पार्टी इसके लिए तैयार है क्योंकि ऐसा होना देशहित में है। यह कहना है सूबे के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का। वह आज रोहतक के गांव बोहर में अनुसूचित जाति एवं वित्त विकास निगम के निदेशक सुखबीर चंदौलिया के घर पर चाय-पानी के बाद मीडियाकर्मियों से मुखातिब थे।
सी.एम. खट्टर ने कहा कि यदि पूरे देश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ करवाए जाएं तो इससे देश पर पडऩे वाले आॢथक बोझ को भी कम किया जा सकता है। चुनावों के चलते बार-बार लगने वाले मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट से विकास कार्यों पर भी असर पड़ता है ऐसे में यदि लोस और विस चुनाव एक साथ हों तो देश के विकास के लिए अच्छा रहे।
चलो दीप जलाएं वहां, जहां अभी भी अंधेरा है
मुख्यमंत्री अपने संबोधन के अंत में चिकित्सक समुदाय के समक्ष जाते-जाते एक टास्क छोड़ गए। उन्होंने कहा कि जहां लोग चिकित्सा सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं उन्हें प्राथमिकता दें तो हमारा समाज बदल जाएगा।