Edited By Shivam, Updated: 28 Jul, 2018 09:41 PM
यमुनानगर जिले में हथिनी कुंड बैराज से आ रहा बाढ़ का अथाह पानी यमुना नदी से सटे 6 गांवों में घुसना शुरू हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक पानी गांव की सड़कों तक पहुंच चुका है। मौके पर प्रशासन की बचाव टीमें पहुंच कर गांवों को खाली कराना शुरू कर दिया...
यमुनानगर(सुमित): यमुनानगर जिले में हथिनी कुंड बैराज से आ रहा बाढ़ का अथाह पानी यमुना नदी से सटे 6 गांवों में घुसना शुरू हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक पानी गांव की सड़कों तक पहुंच चुका है। मौके पर प्रशासन की बचाव टीमें पहुंच कर गांवों को खाली कराना शुरू कर दिया है। प्रशासन ने ग्रामीणों से इलाका खाली करने की अपील की है और अपने साथ कई बसें लेकर पहुंचा है, जिनमें ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया जा रहा है। खाली कराए गए गांवों में छोटा लापरा, बड़ा लापरा, कैत मंडी, ओदरी बीबीपुर सहित दो अन्य गांव हैं।
हथिनी कुंड बैराज अपडेट: यमुना नदी का जलस्तर घटा, बाढ़ के आसार बरकरार
पानीपत इलाके में दिखा यमुना के 'उफान का असर'