Edited By Deepak Paul, Updated: 14 Jul, 2018 12:37 PM
धारूहेड़ा के गांव खलियावास स्थित एक घर से बदबू आने पर पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जब अंदर जाकर देखा तो फंदे पर एक गला-सड़ा शव लटका हुआ था। शव पुराना होने के कारण उसमें कीड़े पड़े हुए थे। जानकारी के अनुसार गांव खलियावास निवासी 40...
रेवाड़ी(वधवा): धारूहेड़ा के गांव खलियावास स्थित एक घर से बदबू आने पर पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जब अंदर जाकर देखा तो फंदे पर एक गला-सड़ा शव लटका हुआ था। शव पुराना होने के कारण उसमें कीड़े पड़े हुए थे। जानकारी के अनुसार गांव खलियावास निवासी 40 वर्षीय कैलाश पुत्र दीनाराम अपनी पत्नी के साथ रहता था। करीब डेढ़ महीना पूर्व कैलाश की पत्नी अपने मायके चली गई।
जिसके बाद से कैलाश अकेला ही रह रहा था। कुछ दिन से उसके घर से बदबू आने पर पड़ोसियों को कुछ शक हुआ। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रथम दृष्टया से मामला आत्महत्या का लग रहा है। शव गल जाने के कारण अभी सही कारणों का पता लगाना मुश्किल है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।