राष्ट्रपति चुनाव: हरियाणा विधानसभा में वोटिंग प्रक्रिया पूरी, 90 विधायकों ने डाले वोट

Edited By Punjab Kesari, Updated: 17 Jul, 2017 04:00 PM

देश के सबसे बड़े लोक तंत्र के सबसे बड़े स्थान राष्ट्रपति चुनाव को लेकर आज हरियाणा विधान सभा मे हरियाणा के विधायकों और मंत्रियों का तांता लगा रहा।

चंडीगढ़:देश के सबसे बड़े लोक तंत्र के सबसे बड़े स्थान राष्ट्रपति चुनाव को लेकर आज हरियाणा विधान सभा मे हरियाणा के विधायकों और मंत्रियों का तांता लगा रहा। वहीं, वोटिंग प्रक्रिया पूरी हो गई है, जहां सभी 90 विधायकों ने वोट डाले। बता दें, ये विधानसभा में वोटिंग सुबह 10 बजे शुरू हुई थी। राष्ट्रपति चुनाव 2017 शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ। वोट की गिनती 20 जुलाई को होगी और उसी दिन शाम तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। 

साइकिल चला कर वोट डालने पहुंचे विधायक पवन सैनी
राष्ट्रपति चुनाव 2017 को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए जहां दिग्गज नेताओं ने हरियाणा विधानसभा में वोट डाला। वहीं, दूसरी ओरलाडवा से विधायक पवन सैनी भी साइकिल चला कर विधानसभा परिसर पहुंचे और वोट डाला। 
PunjabKesari
हरियाणा विधानसभा में रोकने पर भड़के तंवर
वहीं, वोट डालने विधानसभा पहुंचे अशोक तंवर को गार्ड ने रोक लिया। बस फिर क्या तंवर ने इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया को शिकायत पत्र जारी कर दिया। 
PunjabKesari
NDA उम्मीदवार रामनाथ कोविंद को मिल रहा है भारी समर्थन: खट्टर
अपना वोट डालने पहुंचे हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वोट डालने उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि वोट हर किसी को अंतरआत्मा की आवाज़ से देना होता है। देश के लोकतंत्र मे सबसे बड़े स्थान राष्ट्रपति का चुनाव हो रहा है। वहीं देश के लोकसभा में भी चुनाव चल रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन का समर्थन कोविंद को मिला है और निश्चित तौर पर रामनाथ कोविंद की जीत तय है। गौ रक्षा पर हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल में कहा कि जो कोई भी ला एंड आर्डर को हाथ मे लेगा उसपर कानूनी कार्यवाही की जाएगी, साथ ही कहा कि देश की 70 साल की आजादी के बाद GST को लागू किया गया है और Gst में जो भी कोई सुझाव आए है उसपर लगे हुए है।

कुल विधायक                                       90
एक विधायक की वोट वैल्यू                      112
विधायकों की कुल वोट वैल्यू                   10080
भाजपा विधायक की वोट वैल्यू                05264
इनैलो विधायकों की वोट वैल्यू                 02128
कांग्रेस विधायकों की वोट वैल्यू                01904
5 निर्दलीय विधायकों की वोट वैल्यू          00560
01 अकाली विधायक की वोट वैल्यू          00112
01 बसपा विधायक की वोट वैल्यू            0112



 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!