डिशनल सैशन जज की कार आई वोल्वो की चपेट में

Edited By Deepak Paul, Updated: 15 Jan, 2019 10:35 AM

volunteer of the seasonal judge s court

चंडीगढ़ से कुरुक्षेत्र ज्वाइङ्क्षनग के लिए कार में जा रही एडिशनल सैश् ान जज का अम्बाला-दिल्ली जी.टी.रोड पर टांगरी नदी के पास फ्लाईओवर से नीचे उतरने हुए वोल्वो बस की चपेट में कार आ गई। जिस वजह से कार सवार जज व ड्राइवर बुरी तरह घायल हो गए। दोनों...

अम्बाला छावनी(जतिन): चंडीगढ़ से कुरुक्षेत्र ज्वाइङ्क्षनग के लिए कार में जा रही एडिशनल सैशन जज का अम्बाला-दिल्ली जी.टी.रोड पर टांगरी नदी के पास फ्लाईओवर से नीचे उतरने हुए वोल्वो बस की चपेट में कार आ गई। जिस वजह से कार सवार जज व ड्राइवर बुरी तरह घायल हो गए। दोनों घायलों को आदेश अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पी.जी.आई. चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया है।

बताते हैं कि चंडीगढ़ से सोमवार को कुरुक्षेत्र ज्वाइङ्क्षनग के लिए एडिशनल सैशन जज ऋतु गर्ग अपनी कार से निकली थी। कार ड्राइवर दीपक चला रहा था। उनकी कार जैसे ही अम्बाला-दिल्ली जी.टी. रोड पर टांगरी नदी के पास स्थित फ्लाईओवर के पास पहुंची तो कार के आगे चल रही गुरुग्राम डिपो की वोल्वो बस के आगे एक व्यक्ति आ गया। जिसको बचाने के लिए वोल्वो बस ने अचानक ब्रेक लगाई तो जज की कार वोल्वो से जा टकराई। तभी जज की कार के पीछे आ रही कार जज की कार से जा भिड़ी। जिस कारण एडिशनल सैशन जज रितु गर्ग और ड्राइवर दीपक बुरी तरह घायल हो गए।  
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!