Edited By Deepak Paul, Updated: 11 Feb, 2019 11:09 AM
अक्सर विवादों में घिरे रहने वाले हलका गुहला के विधायक कुलवन्त बाजीगर का हवाई फायर करते हुए एक वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस वीडियो में विधायक द्वारा लगभग 5 हवाई फायर किए गए हैं।
गुहला-चीका(कपिल): अक्सर विवादों में घिरे रहने वाले हलका गुहला के विधायक कुलवन्त बाजीगर का हवाई फायर करते हुए एक वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस वीडियो में विधायक द्वारा लगभग 5 हवाई फायर किए गए हैं। वीडियो लोहड़ी पर्व पर रिकॉर्ड किया गया है क्योंकि वीडियो में हैप्पी लोहड़ी लिखी हुई एक पट्टी मूव कर रही है। वीडियो लोहड़ी पर रिकॉर्ड किया गया है या ये विगत वर्ष में इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है।
इस मामले में एक ओर सुधार हरियाणा के प्रोजैक्ट डायरैक्टर रॉकी मित्तल ने कहा कि यदि विधायक ने ऐसा किया है तो गलत किया है उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। कानून सबके लिए समान है। वहीं, इस सम्बन्ध में विधायक कुलवन्त बाजीगर का कहना है कि जो वीडियो में दिखाया गया है वह पिस्टल नहीं बल्कि एक खिलौना है।