बार कौंसिल चुनाव परिणाम में विजेंदर अहलावत ने किया टॉप(VIDEO)

Edited By Shivam, Updated: 01 Dec, 2018 10:22 PM

पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ बार कौंसिल के चुनाव परिणाम आने शुरू हो गए हैं। पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ बार कौंसिल के वर्तमान प्रधान विजेंदर अहलावत ने हरियाणा में प्रथम वोट के आधार पर टॉप किया है तथा वह 5 जिलों में प्रथम वोट में टॉप पर रहे हैं। इन 5 जिलों...

चंडीगढ़ (धरणी): पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ बार कौंसिल के चुनाव परिणाम आने शुरू हो गए हैं। पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ बार कौंसिल के वर्तमान प्रधान विजेंदर अहलावत ने हरियाणा में प्रथम वोट के आधार पर टॉप किया है तथा वह 5 जिलों में प्रथम वोट में टॉप पर रहे हैं। इन 5 जिलों में पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर व दादरी जिले शामिल है।अहलावत लगातार तीसरी बार पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ बार कौंसिल के चुने जाने वाले 25 मेम्बर्स में शामिल हो गए हैं।

विजेंद्र अहलावत अध्यक्ष पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ बार कौंसिल के तीसरी बार लगातार बार कौंसिल मेंं चुने जानेे पर उनके साथियों मेंं जबरदस्त उत्साह है। अहलावत ने बताया कि पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ बार कौंसिल के चुनावों में अभी तक घोषित परिणामों में 6 सदस्य चुन लिए गए हैं, जिनमें उनके इलावा कर्णजीत सिंह, सुखवीर सिद्धू, हरप्रीत सिंह बरार, अमित राणा, अशोक सिंगला शामिल हैं। इस चयन प्रक्रिया में 62500 वकीलों ने अपने मतों का इस्तेमाल किया।

PunjabKesari, bar council chandigarh

बार कौंसिल चुनाव परिणाम में विजेंदर अहलावत ने किया टॉपपंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ बार कौंसिल के 25 चुनिंदा मेम्बर्स के इलावा पंजाब व् हरियाणा के एडवोकेट जरनल भी सदस्य होते हैं, जो कि नई कार्यकारिणी का चयन करते हैं। इन चुनावों के लिए रिटर्निंग ऑफिसर गुरिंदर पाल सिंह व ऑब्जर्वर जम्मू व कश्मीर हाई कोर्ट के सेवनिवरित जज निर्मल सिंह नियुक्त किये गए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!