विजय वर्धन ने किया हरियाणा के 34वें मुख्य सचिव के तौर पर अपना पदभार ग्रहण

Edited By Shivam, Updated: 01 Oct, 2020 05:01 PM

vijay vardhan took charge as 34th chief secretary of haryana

हरियाणा के नवनियुक्त मुख्य सचिव विजय वर्धन ने आज अपना पदभार ग्रहण करते हुए कहा कि सरकारी अधिकारी एवं कर्मचारी अपना कार्य ईमानदारी, सहानुभूति और निश्चित समय अवधि में पूरा करें। मुख्य सचिव ने आज 34वें मुख्य सचिव के तौर पर अपना पदभार ग्रहण किया है।...

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा के नवनियुक्त मुख्य सचिव विजय वर्धन ने आज अपना पदभार ग्रहण करते हुए कहा कि सरकारी अधिकारी एवं कर्मचारी अपना कार्य ईमानदारी, सहानुभूति और निश्चित समय अवधि में पूरा करें। मुख्य सचिव ने आज 34वें मुख्य सचिव के तौर पर अपना पदभार ग्रहण किया है।  उन्होंने कहा कि यह बहुत गौरव की बात है कि वे हरियाणा के मुख्य सचिव के पद पर आसीन हुए हैं।

हरियाणा के नवनियुक्त मुख्य सचिव विजय वर्धन ने वीरवार को चंडीगढ़ में  34वें मुख्य सचिव के तौर पर अपना पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सोच के अनुरूप सरकारी विभागों की कार्यशैली में पारदर्शिता के साथ नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ त्वरित पहुंचाना सुनिश्चित करने के लिए अधिकारी व कर्मचारी मुस्तैदी से कार्य करें। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित निपटान तथा भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। इसलिए मुख्यालय स्तर एवं जिला प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनें और तुरंत उनका निपटान सुनिश्चित करें और कार्यशैली में तेजी लाएं।

उल्लेखनीय है कि मुख्य सचिव विजय वर्धन दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफन कॉलेज से इतिहास में स्नातक और स्नातकोत्तर हैं। वर्ष 1984 में भारतीय पुलिस सेवा में आने से पहले उन्होंने बैडमिंटन, स्क्वैश, बॉक्सिंग और एथलेटिक्स में अपने कॉलेज का प्रतिनिधित्व किया। वर्ष 1985 में, वह भारतीय प्रशासनिक सेवा में शामिल हुए। विजय वर्धन हरियाणा के राज्यपाल के सचिव, हरियाणा पर्यटन निगम के अध्यक्ष, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष और पर्यटन तथा नवीकरणीय ऊर्जा विभागों के प्रमुख सचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहे। 

उन्होंने मुख्य सचिव के पद पर आसीन होने से पहले राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं वित्तायुक्त तथा गृह, जेल, आपराधिक जांच और न्याय-प्रशासन विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में अपनी सेवाएं दी। एक सरकारी अधिकारी होने के साथ-साथ विजय वर्धन बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी हैं। उन्होंने एक इतिहासकार के रूप में अब तक सात पुस्तकें लिखी हैं।

अंग्रेजी में सूफी हाइकु कविताओं के उनके संग्रह, 'बियॉन्ड द ग्रेट बियॉन्ड’ और ‘इबादत द ब्रेथ ऑफ माय सॉल’ शीर्षक को आलोचकों और पाठकों ने समान रूप से सराहा है। उन्होंने हरियाणा के इतिहास और विरासत के बारे में तीन शोध किए गए मोनोग्राफ को भी लिखा है, जिनका शीर्षक है ‘बुद्धास ट्रेल इन हरियाणा’, ‘द मैगनिफिशियंट मॉन्यूमेंटस ऑफ नारनौल’ और ‘राखीगढ़ी-रिडिस्कवर’ है। उनकी नवीनतम पुस्तक ‘हैपनिंग हरियाणा’  हड़प्पा युग से वर्तमान दिनों तक हरियाणा के इतिहास को दर्शाती है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!