Edited By Shivam, Updated: 16 Sep, 2018 08:13 PM
रियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने इनेलो और कांग्रेस पर मिलीभगत होने और जनता को गुमराह करने की बात कही है। वहीं विज ने एक बार फिर अपना स्टैंड क्लियर करते हुए दुष्यंत को कभी भी नशेड़ी न कहने की बात...
चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने इनेलो और कांग्रेस पर मिलीभगत होने और जनता को गुमराह करने की बात कही है। वहीं विज ने एक बार फिर अपना स्टैंड क्लियर करते हुए दुष्यंत को कभी भी नशेड़ी न कहने की बात कही है। विज ने कहा कि अब इनेलो की सरकार कभी नहीं बनने वाली। इनकी सच्चाई जनता के सामने आ चुकी है।
इनेलो नेता अभय चौटाला द्वारा भाजपा और कांग्रेस पर मिलीभगत होने के आरोप लगाते हुए अगली बार इनेलो की सरकार बनाने के दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि इन दोनों पार्टियों की आपस मे मिलीभगत है। राज्यसभा का चुनाव इन दोनों पार्टियों ने मिलकर लड़ा। हर मामले में ये इकट्ठे हैं।
उन्होंने कहा कि विधानसभा में जूते चले क्योंकि इनका किरदार ऐसा है। ये जूतों और गोली से बात करते हैं। इनकी जूतों और गोली से ही बात होती है। इनेलो के सरकार बनाने के दावे पर चुटकी लेते हुए विज ने कहा कि इनकी कलई खुल गई है और इनकी सच्चाई सामने आ गई है। जनता ऐसे लोगों को विधानसभा में चुनकर नहीं भेजने वाली।
उन्होंने कहा कि विधानसभा तो जूतों से जवाब देने की जगह नहीं है। विधानसभा सभ्य लोगों की सभा होती है। उसमें सभ्यता के दायरे में रहकर ही जवाब देने होते हैं। अगर जूतों से जवाब देने हैं तो जाओ सड़कों पर लड़ो, लोग अपने आप फैसला कर देंगे।