कांग्रेस ने अपने राज में कब क्या किया सबको पता है, अविश्वास प्रस्ताव लाने पर यह चारों खाने चित गिरेंगे: विज

Edited By Shivam, Updated: 07 Mar, 2021 07:45 PM

vij said everyone knows when congress did what it was in its rule

1857 की क्रांति का बिगुल अंबाला छावनी सबसे पहले बजा, लेकिन वहां के हीरोज़ की कुर्बानियां सियासत दानों की बलि चल गई। ना तो उनके लिए कोई स्मारक बन पाया और ना ही कभी उन्हें याद किया गया। अंबाला से छह बार विधायक रहते हुए विधानसभा में इस मुद्दे को...

चंडीगढ़ (धरणी): 1857 की क्रांति का बिगुल अंबाला छावनी सबसे पहले बजा, लेकिन वहां के हीरोज़ की कुर्बानियां सियासत दानों की बलि चल गई। ना तो उनके लिए कोई स्मारक बन पाया और ना ही कभी उन्हें याद किया गया। अंबाला से छह बार विधायक रहते हुए विधानसभा में इस मुद्दे को विशेषता से उठाया, लेकिन हुआ कुछ भी नहीं। अब हरियाणा सरकार ने अंबाला में 1 नेशनल स्तर का स्मारक उन शहीदों की याद में बनाने का फैसला किया है। यह बात अनिल विज ने चाय की चुस्की लेते वक्त पंजाब केसरी से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने शराब- धान घोटाले पर सेशन में कांग्रेस द्वारा घेरने के सवाल पर कहा कि उनकी सरकार ने हर मुद्दे पर बड़ी कार्रवाई की है और कांग्रेस ने अपने राज में कब- क्या किया सारी जनता जानती है। वह हर मुद्दे पर जवाब देंगे। बातचीत के कुछ अंश आपके सामने प्रस्तुत है:-

प्रश्न:- 1857 की क्रांति के बिगुल की शुरुआत में अंबाला की भूमिका सबसे अहम रही और आपने यह मुद्दा कई बार विधानसभा में उठाया। इसके बारे में कुछ बताएं?
उत्तर:- मैंने आज से 20 साल पहले विधानसभा में यह मामला उठाया था कि आजादी की लड़ाई अंबाला छावनी से शुरू होकर हरियाणा और फिर देश में पहुंची। लेकिन आज तक उन हीरोज की याद में कोई गीत नहीं गाया गया। कोई स्मारक नहीं बनाया गया, क्योंकि आजादी प्राप्ति के बाद जिस कांग्रेस पार्टी ने सत्ता हासिल की। उसने हमेशा लोगों को यह पाठ पढ़ाया कि कांग्रेस ने आजादी की लड़ाई लड़ी। जबकि कांग्रेस का जन्म 1885 में हुआ। एक अंग्रेज एओ ह्यूम ने इस पार्टी की स्थापना की। कांग्रेस के जन्म से 28 वर्ष पूर्व 1857 में सारे देश में आजादी की लड़ाई लड़ी गई। आजादी हिंदुस्तानियों के खून में है। इस पर कोई पार्टी क्लेम नहीं कर सकती थी। मैं इस मुद्दे को पिछली सरकारों में भी उठाता रहा। अब हमारी सरकार आई है। हम बहुत खूबसूरत नेशनल लेवल का एक स्मारक बनाएंगे, जिसमें सारा इतिहास दिखाया जाएगा कि किस प्रकार से अंबाला छावनी से क्रांति की शुरुआत हुई और देश के अलग-अलग हिस्सों में पहुंची। झांसी की रानी, तात्या टोपे कैसे लड़े और बहादुर शाह जफर की इसमें किस प्रकार की भूमिका रही।

प्रश्न:- कांग्रेस पार्टी द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाने जैसे कदमों के पीछे आखिर सोच क्या है ?
उत्तर:- भूपेंद्र सिंह हुड्डा पहले अपनी कांग्रेस पार्टी का तो विश्वास प्राप्त कर लें। शैलजा का मुंह पूर्व की तरफ तो हुड्डा का मुंह पश्चिम की तरफ होता है, जिस आदमी को अपनी पार्टी में ही विश्वास प्राप्त नहीं है। वह हमारे खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव क्या लाएगा। और हम ने मना कब किया है जरूर लाएं। यह विधानसभा में चारों खाने चित गिरेंगे, उठाने वाले आ जाएं, यह जरूर गिरेंगे।

प्रश्न:- 75 फ़ीसदी हरियाणवियों को प्राइवेट सेक्टर में नौकरियों को मान्यता मिल गईख् लेकिन केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस पर प्रश्न चिन्ह लगाया। कांग्रेसी भी इसे मुद्दा बना रहे हैं?
उत्तर:- कांग्रेस के युवाओं को ज्यादा अवसर मिले, यह बहुत अच्छी बात है। विपक्षी पार्टियां इसे मुद्दा बना रही हैं। क्योंकि उन्हें पता है कि इससे जनता सच्चाई जानेगी कि कौन प्रदेश के लोगों के हित में काम कर रही है और कौन केवल राजनीतिक षड्यंत्र रच रही है।

प्रश्न:- हरियाणा के युवाओं की चाहत है कि हरियाणा में भी हिमाचल और पंजाब की तरह भर्तियों के वक्त 30 से 40 फीसदी प्रश्न हरियाणा से जुड़े होने चाहिए?
उत्तर:- हरियाणा की जानकारी का यहां पहले से ही अलग से पेपर लिया जाता है, जिसके अलग से नंबर लगते हैं। इसी के कारण हरियाणवियों को सरकारी नौकरियों में लाभ मिल पाता है।

प्रश्न:- एसवाईएल के मुद्दे पर किरण चौधरी ने कहा है कि इसे रिजेक्ट कर बीजेपी इस मुद्दे से भागना चाहती है?
उत्तर:- एसवाईएल के मुद्दे पर हमारी सरकार ने ही काम किया है। पंजाब में कांग्रेस की सरकार जिसके मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह थे उन्होंने तो यूनिलीडररली इस को रिजेक्ट कर दिया था। उसके बाद हमने सुप्रीम कोर्ट में गए। बहुत जल्द सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर के बाद एसवाईएल बन कर तैयार हो जाएगी।

प्रश्न:- ईज आफ लिविंग और मुंसिपल इंडेक्स में हरियाणा की स्थिति क्या है ?
उत्तर:- एज आफ लिविंग इंडेक्स में पूरे हिंदुस्तान में गुडग़ांव में आठवें नंबर पर आया है और यह एक अच्छी उपलब्धि है। वही एफिशिएंसी आफ मिसिबिलिटी मैं करनाल चौथे नंबर पर आया है। यह भी बहुत बड़ी अचीवमेंट है। बाकी डाटा अभी आना बाकी है। और अच्छा स्थान पाने के लिए हमने सब जगह इस पर काम शुरू कर दिया है। कूड़ा प्रबंधन का भी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। सभी जगह सफाई हो म्युनिसिपालिटी में ट्रांसपेरेंसी हो। अगली बार हमारा और अधिक अच्छा स्थान आएगा।

प्रश्न:- कोरोना की वापसी के बाद हरियाणा की स्थिति क्या है और आपने क्या गाइडलाइन अधिकारियों को दी हैं?
उत्तर:- हमने मास्क डालना दोबारा से कंपलसरी कर दिया है। जहां भी ज्यादा लोग इकट्ठे होते हैं। हमने सभी उपायुक्तों को आदेश दिए हैं कि सभी अपने अपने जिले में तीन सदस्यीय कमेटी बनाएं जिसमें एक सिविल का, एक पुलिस का और एक स्वास्थ्य विभाग का अधिकारी शामिल होगा। जो स्कूल, इंडस्ट्री में, धार्मिक समागम जहां भी ज्यादा लोग इकट्ठे होने की उम्मीद है। वहां यह समिति जाकर चेक करें कि एसओपी का पालन किया जा रहा है या नहीं।

प्रश्न:- वैक्सीन की रफ्तार में क्या कोई वृद्धि की गई है ?
उत्तर:- हमने 386 हमारे एंपेनल्ड हॉस्पिटलों में वैक्सीन अलाउड किया है जो कि 250 रुपए में प्राइवेट अस्पतालों में लगाए जाएंगे। जिसमें से वैक्सीन की कीमत डेढ़ सौ रूपए सरकार को मिलेगी। बाकी 100 अस्पताल की सर्विस चार्जेस होगी। सरकारी अस्पतालों में यह वैक्सीन बिल्कुल निशुल्क लगाई जाएगी।

प्रश्न:- वैक्सीन लगवाने में लोगों की भागीदारी को लेकर प्रश्नचिन्ह क्यों लग रहे हैं ?
उत्तर:- लोग बहुत चाव से वैक्सीन को लगवा रहे हैं। यह तो विपक्ष हर अच्छे काम में भी भ्रांतियां फैलाना चाहता है। अखिलेश यादव जैसे तो यह कह रहे हैं कि यह बीजेपी की वैक्सीन है। वैक्सीन किसी बीजेपी, कांग्रेस या अन्य राजनीतिक पार्टी की नहीं हुआ करती। वैक्सीन तो हमारे साइंसदानों की इजाद है। उनकी रिसर्च है। देश की उपलब्धि है। इस प्रकार से लोगों को भ्रमित करना अच्छी बात नहीं है। लेकिन जनता इनकी राजनीति को समझ रही है।

प्रश्न:- नारकोटिक्स क्राइम ब्यूरो बनने के बाद नशे पर रोक लगाने के लिए आपने कई कठोर कदम उठाए। लेकिन नशा नहीं रुक पाया। क्या कारण मानते हैं ?
उत्तर:- उसके लिए जो उनको मेन पावर देनी चाहिए थी, जो इंफ्रास्ट्रक्चर देना चाहिए था अभी तक नहीं दिया गया। उनके डायरेक्टर ने मुझे एक पत्र भी लिखा था। मैंने डीजीपी से एक्सप्लेनेशन मांगी है कि उनके बार-बार कहने पर भी उनकी आवश्यकताएं क्यों नहीं पूरी की गई। नारकोटिक्स जो बनाया गया जब पूरी तरह से फंक्शनल हो जाएगा तो हरियाणा से नशे का खात्मा हो जाएगा।

प्रश्न:- शराब तस्करी जैसे कई मुद्दों पर कांग्रेस की सरकार को घेरने की तैयारी में है ?
उत्तर:- हमारे पास हर बात का जवाब है। हर क्षेत्र में हमने कार्रवाई की है। जो भी मुद्दे उठाएंगे हम उनका जवाब देंगे। रही बात कांग्रेस उंगली उठाने का तो कांग्रेस ने अपने राज में कब-क्या-किया सबको पता है। यह जो जांच हुई है। वह केवल हमारे राज की ही नहीं कांग्रेस राज में भी जो गलतियां की गई है। वह भी सामने उनको भी हम ठीक करेंगे।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!