Edited By vinod kumar, Updated: 18 Sep, 2021 04:35 PM
पंजाब में मचे सियासी घमासान पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने चुटकी ली। उन्होंने कहा कि जब जहाज डूबता है तो हिचकोले खाता है, पंजाब कांग्रेस भी उसी प्रकार के हिचकोले खा रही है। इसी वजह से इनका आपसी टकराव हो रहा है। विज इससे पहले भी पंजाब कांग्रेस...
अंबाला (अमन कपूर): पंजाब में मचे सियासी घमासान पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने चुटकी ली। उन्होंने कहा कि जब जहाज डूबता है तो हिचकोले खाता है, पंजाब कांग्रेस भी उसी प्रकार के हिचकोले खा रही है। इसी वजह से इनका आपसी टकराव हो रहा है। विज इससे पहले भी पंजाब कांग्रेस पर तंज कसते रहे हैं।
जनता दरबार में सुनी समस्याएं
हर सप्ताह की तरह आज फिर हरियाणा के स्वास्थ्य एवं गृह मंत्री अनिल विज का जनता दरबार लगा। जहां दूर दराज से लोग अपनी समस्याओं व मांगो को लेकर पहुंचे। जिसको देखते हुए इस बार से समाजसेवी संस्था कल्याण भारती ने लोगों के खाने की व्यवस्था की शुरुआत की।
दरबार में आए लोगों की ज्यादातर समस्याएं पुलिस व प्रशासन के खिलाफ देखने को मिली। इस पर गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना सरकार का दायित्व है। हमारे पास पूरे हरियाणा से लोग अपनी समस्या लेकर आते हैं।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)