प्रियंका गांधी पर भड़के विज, बोले- अपने दादा का धर्म पता नहीं, हिंदू धर्म पर क्या बोलेंगी

Edited By Isha, Updated: 01 Jan, 2020 11:08 AM

गृह मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को यू.पी. के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भगवा को लेकर की गई टिप्पणी पर आड़े हाथों लिया है। विज ने कहा कि प्रियंका गांधी को ङ्क्षहदू धर्म का क्या पता है, जिसको अपने दादा के

डेस्कः गृह मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को यू.पी. के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भगवा को लेकर की गई टिप्पणी पर आड़े हाथों लिया है। विज ने कहा कि प्रियंका गांधी को ङ्क्षहदू धर्म का क्या पता है, जिसको अपने दादा के धर्म और नाम का नहीं पता। कभी इन्होंने उसका जन्मदिन नहीं मनाया और न ही अपने दादा का नाम तक लिया तो यह ङ्क्षहदू धर्म के बारे में क्या जानते हैं? सी.ए.ए. को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र सिंह द्वारा विरोध करने को लेकर विज ने कहा कि जो लोग सी.ए.ए. को लेकर विरोध कर रहे हैं वह लोग एंटी इंडिया हैं। क्योंकि सी.ए.ए. में ऐसी कोई बात नहीं कही गई जिससे किसी को विरोध करना चाहिए।

इसमें जो हमारे पड़ोसी देश हैं वहां से तंग होकर जो हिंदू सिख आए उनको नागरिकता देने का प्रावधान किया गया है। विज ने  कहा कि कै. अमरेंद्र सिंह पर मुझे हैरानी होती है, क्योंकि अफगानिस्तान और पाकिस्तान से बहुत बड़ी संख्या में सिख आए हैं और वह सिखों का भी विरोध कर रहे हैं कि उनको नागरिकता न दी जाए। उनको ङ्क्षहदुस्तान में एक सम्मानजनक जिंदगी जीने का अधिकार न दिया जाए, उनको अपने बच्चों को आगे बढऩे का मौका न दिया जाए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!