Edited By Punjab Kesari, Updated: 04 Mar, 2018 05:23 PM
इंद्री अनाज मंडी में एक सजदा कार्यक्रम जय भारत युवा मंडल के सौजन्य से किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं लड़कियों ने भाग लिया। समारोह में उत्कृष्ट कार्यों के लिए महिलाओं एवं लड़कियों को सम्मानित भी किया गया।
इंद्री(मैन पाल): इंद्री अनाज मंडी में एक सजदा कार्यक्रम जय भारत युवा मंडल के सौजन्य से किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं लड़कियों ने भाग लिया। समारोह में उत्कृष्ट कार्यों के लिए महिलाओं एवं लड़कियों को सम्मानित भी किया गया। समारोह में कई स्कूलों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।समारोह में हरियाणवी भक्ति गीत मेरे यार सुदामा रे गाकर मशहूर हुई विधि देशवाल की टीम ने अपनी प्रस्तुति देकर उपस्थित जनों को मंत्रमुग्ध कर दिया।