रेप के बाद गर्भवती हुई पीड़िता, डॉक्टरों ने गर्भपात से किया इंकार

Edited By Nisha Bhardwaj, Updated: 18 May, 2018 02:02 PM

victim pregnant after rape

इसराना हल्के के गांव बांध में घर में काम करने वाली लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया। जब लड़की गर्भवती हुई तो उसके घर वालों को इसके बारे में पता चला। जिसके बाद पुलिस को इस बारे में शिकायत की गई। पुलिस ने एससीएसटी एक्ट व दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया...

पानीपत(अनिल कुमार): इसराना के गांव बांध में नौकरानी के साथ 55 साल के अधेड़ ने नशीली चीज पिलाकर बलात्कार किया। चार महीने बाद जब लड़की गर्भवती हुई तो उसके मां-बाप को पता चला। उन्होंने इसको लेकर पुलिस से गुहार लगाई कि उसके गर्भपात की इजाजत दी जाए लेकिन डॉक्टर ने जान का खतरा बताकर गर्भपात करने से मना कर दिया। सुरक्षा के मद्देनजर लड़की को नारी निकेतन भेज दिया गया है। फ़िलहाल पुलिस ने एस एससीएसटी एक्ट व बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
PunjabKesariपीड़िता के मां-बाप ने बताया कि कुछ समय पहले उन्होंने अपनी लड़की को गांव के एक व्यक्ति के घर झाड़ू पोछा लगाने के लिए लगाया था। लड़की के मुताबिक एक दिन वो घर में साफ सफाई कर रही थी उसी दौरान घर के मालिक ने उसे नशीली चीज दी जिससे वह बेहोश हो गई। बेहोश होने के बाद घर के मालिक जगदीश ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि इसी तरह नशीली चीज खिलाकर आरोपी बुजुर्ग ने उसकी इज्जत के साथ कई बार खिलवाड़ किया। 
PunjabKesariपीड़िता पहले तो ऐसी किसी बात से मना करती रही लेकिन बाद में लड़की ने सच बता दिया। लड़की चार महीने से ज्यादा की गर्भवती है। मां-बाप को लड़की के भविष्य की चिंता सत्ता रही है। परिवार ने पुलिस के उच्च अधिकारियों से मिलकर लड़की का अबॉशन करवाने  की मांग की है लेकिन लड़की की सुरक्षा के लिहाज से डॉक्टरों ने  अबॉशन  करने से इंकार कर दिया। वहीं पुलिस ने कार्यवाही करते हुए जगदीश पर एससीएसटी एक्ट और बलात्कार का मामला दर्ज कर आरोपी को गिफ्तार कर लिया है। वहीं लड़की को सुरक्षा को देखते हुए करनाल नारी निकेतन भेज दिया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!