Edited By Nisha Bhardwaj, Updated: 08 Jun, 2018 03:34 PM
मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद आदेश लागू न होने पर हजारों कंप्यूटर टीचर्स और लैब सहायकों ने सड़क पर जोरदार प्रदर्शन किया। कंप्यूटर टीचर्स और लैब सहायकों ने आज शिक्षा सदन के घेराव को लेकर कूच किया।
पंचकूला(उमंग श्योराण): मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद आदेश लागू न होने पर हजारों कंप्यूटर टीचर्स और लैब सहायकों ने सड़क पर जोरदार प्रदर्शन किया। कंप्यूटर टीचर्स और लैब सहायकों ने आज शिक्षा सदन के घेराव को लेकर कूच किया।
मौके पर तैनात भारी पुलिस बल ने शिक्षा सदन के घेराव को जा रहे कंप्यूटर टीचर्स और लैब सहायकों को पुलिस ने हैवी बेरिगेट्स लगाकर रोका। प्रदर्शन कर रहे कंप्यूटर टीचर्स और लैब सहायकों को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का प्रयोग किया। जिसके चलते स्थिति तनावपूर्ण है।