केंद्रीय राज्य मंत्री ने दिया ये बयान, कहा- कश्मीर मुद्दे पर कांग्रेस और पाकिस्तान एक

Edited By Shivam, Updated: 15 Sep, 2019 04:12 PM

union minister statement congress and pakistan are one on kashmir issue

केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कश्मीर मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर कांग्रेस पर बयानबाजी की है। उन्होंने कहा कि कश्मीर के मुद्दे पर कांग्रेस और पाकिस्तान एक हैं। कांग्रेसी वही भाषा बोलते है जो पाकिस्तान बोलता है।

फरीदाबाद(देवेंद्र कोशिक): केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कश्मीर मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर बयानबाजी की है। उन्होंने कहा कि कश्मीर के मुद्दे पर कांग्रेस और पाकिस्तान एक हैं। कांग्रेसी वही भाषा बोलते है जो पाकिस्तान बोलता है। उन्होंने कहा कि कश्मीर के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी का रुख साफ है। 

कृष्णपाल ने कहा कि पाक अधिकृत कश्मीर भी हमारा हिस्सा है, इसीलिए जम्मू कश्मीर की विधानसभा में सीट खाली दिखाई जाती हैं। बता दें कि केंद्रीय राज्य मंत्री गुर्जर सैनिक कॉलोनी में सड़क का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने फरीदाबाद से शुरू हो रही कांग्रेस की शंखनाद रैली पर कहा कि कांग्रेसी अब कुंभकरण की नींद सो चुके हैं। 

अब चाहे शंख बजाओ या ढोल बाजे कांग्रेसी जागने वाले नहीं हैं। उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि वह शंखनाद रैली से पहले अपने घर में शंखनाद कर आपस के बिगड़े रिश्तो को सुधारें। कृष्णपाल ने कहा कि अच्छे लोकतंत्र के लिए विपक्ष का होना जरूरी है, लेकिन विपक्ष आपस में लड़कर ही खत्म हुआ जा रहा है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस बार 75 पार करेगी । 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!