तीन राज्यों में मिली हार पर केंद्रीय मंत्री का बयान- 'भाजपा सरकार से ऊब चुके थे लोग'

Edited By Shivam, Updated: 12 Dec, 2018 05:58 PM

union minister s statement on bjp defeat in three states

विधानसभा चुनावों में मिली शिकस्त के बाद भाजपा के मंत्री अजीबोगरीब तर्क दे रहे हैं। केन्द्रीय मंत्री वीरेन्द्र सिंह ने भी कुछ इस तरह का ही तर्क देते हुए कहा कि राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में लोग भाजपा सरकार से ऊब चुके थे, लोग नया तजुर्बा कर...

बहादुरगढ़(प्रवीण धनखड़): विधानसभा चुनावों में मिली शिकस्त के बाद भाजपा के मंत्री अजीबोगरीब तर्क दे रहे हैं। केन्द्रीय मंत्री वीरेन्द्र सिंह ने भी कुछ इस तरह का ही तर्क देते हुए कहा कि राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में लोग भाजपा सरकार से ऊब चुके थे, लोग नया तजुर्बा कर देखना चाहते हैं। वीरेंदर सिंह का कहना है कि 15 -15 साल से दो राज्यों में भाजपा कि सरकार थी।

PunjabKesari, haryana hindi news, Birender singh

उन्होंने कहा कि अगर हर रोज इंसान को वही सब्जी, वही दाल खाने को मिले तो वो भी तड़का लगाने की सोचने लगता है और ऐसा ही कुछ चुनावी रिजल्ट में हुआ है। वीरेंदर सिंह ने कहा लोग भाजपा से नाराज नहीं है। उन्होंने कहा कि चुनावो में हार एन्टी इनकंबेंसी से नहीं इनकंबेंसी के कारण हुई है। उन्होंने कहा कि हिंदी राज्यों में भाजपा की हार का असर हरियाणा के चुनावों पर नहीं पड़ेगा। हरियाणा में तो लोकसभा का असर होगा और हरियाणा के विधानसभा चुनाव समय पर अक्टूबर में ही होंगे।

गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री वीरेंदर सिंह जींद में होने वाली किसान रैली के लिए कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाने आये थे। जींद में 23 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस पर किसान रैली की जानी है। इस रैली के जरिये ही वीरेंदर सिंह के बेटे बृजेन्द्र सिंह की राजनीतिक पारी का आगाज हो सकता है।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!