राजनीतिक में कूदेंगे केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह के IAS बेटे बृजेंद्र

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 24 Nov, 2018 11:36 AM

union minister chaudhary birendra singh s ias son will join the political party

चंडीगढ़ के पूर्व जिलाधीश एवं केंद्रीय इस्पात मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह के आइएएस बेटे बृजेंद्र सिंह राजनीतिक में कूद सकते है। बताया जाता है वह हिसार या सोनीपत लोकसभा से चुनाव लडऩे के इच्छुक हैं। पार्टी में इस पर सहमति नहीं बनी .....

चंडीगढ़: चंडीगढ़ के पूर्व जिलाधीश एवं केंद्रीय इस्पात मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह के आइएएस बेटे बृजेंद्र सिंह राजनीतिक में कूद सकते है। बताया जाता है वह हिसार या सोनीपत लोकसभा से चुनाव लडऩे के इच्छुक हैं। पार्टी में इस पर सहमति नहीं बनी तो उनका उचाना विधानसभा से चुनाव लडऩा तय है। खुद उनकी मां विधायक प्रेमलता ने कहा है कि बृजेंद्र अब राजनीति में जरूर आएगा। वृजेंद्र हरियाणा कैडर के 1998 बैच के आईएएस हैं।

बृजेंद्र को उनके पिता लगभग एक दशक से राजनीति में लाने के लिए प्रयासरत रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के निधन के बाद खाली हुई हिसार लोकसभा सीट से कांग्र्रेस के टिकट पर चौधरी बीरेंद्र सिंह तब बृजेंद्र को चुनाव लड़ाना चाहते थे। लेकिन भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने खास जयप्रकाश को टिकट दिला दिया था। बताया जाता है कि यदि सन 2014 के लोकसभा चुनाव के समय भी चौ. बीरेंद्र सिंह उन्हें लोकसभा चुनाव लड़ाना चाहते थे। 

उस समय वह कांग्रेस में थे। इसके लिए बीरेंद्र सिंह और बृजेंद्र सिंह ने तत्कालीन कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से भी मुलाकात की थी। लेकिन तब कांग्रेस के कुछ नेता इसके विरोध में थे। कुछ ही दिन बाद चौधरी बीरेंद्र सिंह भारतीय जनता पार्टी में चले गए। भाजपा ने बीरेंद्र सिंह को केंद्र में मंत्री बनाया और उनकी पत्नी प्रेमलता उचाना से विधायक बनीं।

प्रेमलता का कहना है कि तब भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी शैलजा, अहमद पटेल जैसे नेता बृजेंद्र की राह में रोड़ा बन गए थे। बकौल प्रेमलता, तब इन नेताओं ने राहुल गांधी के सामने भी विरोध किया था। इस कारण बृजेंद्र राजनीति में इंट्री नहीं कर पाए, लेकिन अब माहौल अनुकूल है। सोनीपत के सांसद रमेश कौशिक अगला लोकसभा चुनाव लडऩे के इच्छुक नहीं हैं। उचाना विधानसभा क्षेत्र हिसार लोकसभा के अंतर्गत है। यहां से अभी दुष्यंत चौटाला सांसद हैं। बृजेंद्र इन दोनों लोकसभा क्षेत्रों में से किस चुनाव लडऩे के इच्छुक हैं।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!