Edited By Updated: 03 Feb, 2017 03:27 PM
पानीपत के आर्य नगर के सामने अनियंत्रित होकर एक ई-रिक्शा दिल्ली पैरलर नहर में जा गिरी, जिसके चलते
पानीपत (राजेश कुमार):पानीपत के आर्य नगर के सामने अनियंत्रित होकर एक ई-रिक्शा दिल्ली पैरलर नहर में जा गिरी, जिसके चलते रिक्शा में सवार शांति नगर निवासी अनीश और दिलशाद की डूबने से मौत हो गई। दूसरी ओर नहर में गिरे महबूब नाम के व्यक्ति ने तैर कर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि महबूब ने डूबने वाले अनीश को काफी देर तक बचाने की कोशिश की लेकिन बच नहीं पाया। शुक्रवार सुबह गोताखोरों की मदद से दोनों के शवों को नहर से निकाल लिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 50 वर्षीय दिलशाद अनीश और महबूब अपने आम के बाग से लकड़ी लेने के लिए ई-रिक्शा से जा रहे थे।तभी आर्य नगर के सामने अज्ञात वाहन की तेज लाइट रिक्शा चला रहे दिलशाद की आंखों में लगने लगी। तभी रिक्शा अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी।
दिलशाद और अनीश धीरे-धीरे पानी में डूबते चले गए। कहते है कि तीनों में से महबूब तैरना जानता था। महबूब ने 22 वर्षीय अनीश को बचाने की लाख कोशिश की लेकिन पानी में तैरते हुए महबूब काफी थक चुका था। महबूब तो तैर कर निकल गया लेकिन देर रात तक दिलशाद और अनीश का पता नहीं चल पाया। आज सुबह गोताखोरों की मदद से दोनों के शव बरामद कर लिए गए और परिजनों को सौंप दिए गए हैं।